
CG Education: हेमचंद विवि से सबद्ध कॉलेजों में यूजी की पढ़ाई के लिए दूसरे चरण में ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल फिर से खुल गया है। इसके तहत प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए बचे हुए 50 प्रतिशत सीटों के लिए विद्यार्थी आवेदन कर पाएंगे। क्योंकि 50 फीसदी सीटों के लिए पहले चरण में आए आवेदनों में मेरिट सूची जारी हो चुकी है।
दूसरे चरण में आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई निर्धारित है, इसके बाद 7 से 9 जुलाई तक मेरिट सूची जारी होगी और 10 से 14 जुलाई तक विद्यार्थियों को प्रवेश लेना होगा। यूजी और पीजी की पढ़ाई कॉलेजों में 1 जुलाई से शुरू हो चुकी है।
इससे पहले शनिवार को कॉलेजों में पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को 7 जुलाई तक प्रवेश लेना है। प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिले के सबसे बड़े दिग्विजय महाविद्यालय में बीकॉम के लिए 80, बीए में 76 तो गणित में 75 प्रतिशत कटऑफ गया है।
इसी तरह शहर के कमला राठी महिला महाविद्यालय व साइंस कॉलेज सहित जिले के अन्य हेमचंद विवि से सबद्ध सभी कॉलेजों में मेरिट सूची जारी कर दी गई है, जहां विद्यार्थी प्रवेश ले रहे हैं। नई शिक्षा नीति के कारण इस साल प्रवेश लेनेे की तिथि में कटौती कर दी गई है, प्रवेश प्रक्रिया 14 जुलाई तक पूरी कर ली लाएगी। इसके बाद भी यदि कॉलेजों में सीट बचती है, तो वे उन सीटों पर विद्यार्थी सीधे प्रवेश ले सकते हैं। उसमें पहले आओ पहले पाओ सिस्टम होगा।
Updated on:
2 Jul 2024, 6:32 PM IST
Published on:
2 Jul 2024, 2:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.