18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2023: 6 सीटों पर 9 महिलाएं विधायक बनने लगा रहीं जोर, प्रमुख दलों ने तीन को दिया मौका

CG Election 2023: भले ही बड़े राष्ट्रीय राजनीतिक दल महिलाओं की राजनीति में भागीदारी और हक की बात करते हैं पर ये बातें भाषण तक ही सीमित नजर आती है।

2 min read
Google source verification
CG Election 2023: 9 women are trying to become MLAs on 6 seats

6 सीटों पर 9 महिलाएं विधायक बनने लगा रहीं जोर

राजनांदगांव। CG Election 2023: भले ही बड़े राष्ट्रीय राजनीतिक दल महिलाओं की राजनीति में भागीदारी और हक की बात करते हैं पर ये बातें भाषण तक ही सीमित नजर आती है। चुनाव के समय में प्रत्याशी उतारते समय इन बातों पर अमल नहीं किया जाता। राजनांदगांव जिले के छह विधानसभाओं में भले ही महिला प्रत्याशियों की संख्या नौ है, लेकिन यहां प्रमुख दल से तीन ही महिला कैंडिडेट हैं। वहीं अन्य दल और निर्दलीय के रूप में छह महिला अभ्यर्थियों ने अपनी-अपनी ताल ठोंकी हैं।

अविभाजित राजनांदगांव जिले के छह विधानसभा में सबसे ज्यादा राजनांदगांव विस में प्रत्याशी हैं। यहां २९ प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं यहां से महिला प्रत्याशी भी सबसे ज्यादा चार हंै। रिपब्लिकन की अभ्यर्थी प्रतिमा वासनिक, शक्ति सेना पार्टी से फुलेश्वरी साहू और निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रमणी वर्मा व दीपा लव रामटेके मैदान में हैं। वहीं खुज्जी से दो और डोंगरगढ़ विधानसभा से एक महिला प्रत्याशी चुनावी रण में उतरे हैं, जिसमें खुज्जी में भाजपा ने गीता साहू पर दांव खेला है, तो वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रमशीला सोनबोईर शामिल हैं। डोंगरगढ़ से कांग्रेस ने हर्षिता स्वामी बघेल को प्रत्याशी बनाया है। खैरागढ़ विधानसभा से कांग्रेस ने पूर्व विधायक यशोदा वर्मा को ही प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं संतोषी प्रधान क्षेत्रीय पार्टी से प्रत्याशी हैं। उधर डोंगरगांव और मानपुर मोहला विधानसभा से कोई भी महिला प्रत्याशी नहीं है।

यह भी पढ़े: भाजपा का होगा आक्रामक प्रचार, 40 स्टार प्रचारकों की होगी 60 चुनावी सभाएं, पीएम मोदी करेंगे 16 सभाएं

मैदान में पसीना बहा रहे प्रत्याशी

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होना हैं। राजनांदगांव जिले में पहले चरण के तहत 7 नवंबर को चुनाव होगा। ऐसे में चुनावी बिसात पूरी तरह बिछ चुकी है। प्रमुख राजनीतिक दलों के अलावा अन्य राजनीतिक पाटियां और निर्दलीय प्रत्याशी प्रचार के लिए मैदान में उतर रहे हैं। गांव-गांव और घर-घर दस्तक देकर अपने पक्ष में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। चुनावी रैली और छोटी-छोटी सभा भी कर रहे हैं।

जानिए कहां कितने निर्दलीय प्रत्याशी

राज्य में सबसे हॉट सीट माने जाने वाले राजनांदगांव विस से छह निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। डोंगरगांव से भी छह अभ्यर्थियों ने निर्दलीय नामांकन किया है। वहीं खुज्जी में चार प्रत्याशी निर्दलीय है, तो वहीं डोंगरगढ़ में तीन अभ्यर्थी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

यह भी पढ़े: दशहरे की शाम घर से लापता 3 वर्षीय बालिका की गड्ढे में मिली लाश, हिरासत में चाचा-चाची

राजनांदगांव में महिला अधिक पर नहीं मिला प्रतिनिधित्व

राजनांदगांव विधानसभा में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाता ज्यादा हैं। इसके बाद भी यहां से एक बार भी महिला विधायक नहीं चुनी गईं हैं। कांग्रेस की ओर से दो बार महिला उम्मीदवार उतारा गया। 2013 में अल्का मुदलियार और 2018 में करूणा शुक्ला को मौका दिया गया था, लेकिन वे भी इस कुर्सी में काबिज नहीं हो पाए।

जानिए कहां कितने महिला पुरुष मतदाता

विधानसभा - कुल वोटर - पुरुष - महिला - अन्य

राजनांदगांव -211417 - 103705 - 107700 - 02
डोंगरगढ़ - 209648 - 105600 - 104044 - 04
डोंगरगांव - 202631 - 101976 - 100655
खुज्जी - 1091270 - 95042 - 96228
खैरागढ़ - 219558 - 110158 - 109400
मानपुर मोहला

यह भी पढ़े: खुशखबरी: अंबिकापुर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन अब हुई सुपर फास्ट, जानें किस तारीख से चलेगी रेगुलर