
Chhattisgarh Chunav Result 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम अब आने शुरू हो गए हैं। वहीं इस बार छत्तीसगढ़ में बीजेपी वापसी करते हुए दिख रही है। धमाकेदार जीत की शुरुआत राजनांदगांव से हुई है। जिसके बाद यह सिलसिला जारी है।
इसी बीच खुज्जी विधानसभा सीट का परिणाम सामने आ गया है। जहां कांग्रेस ने बीजेपी को पछाड़ते हुए जीत दर्ज की है। प्रत्याशी भोलाराम साहू ने बीजेपी प्रत्याशी गीता साहू को पछाड़ दिया है। उन्होंने 20,706 वोटों से जीत हासिल की है। वहीं जीत को लेकर पार्टी में जश्न का माहौल है। इधर कुनकुरी,धरसींवा, लुंड्रा, राजनांदगाव और अभनपुर से भाजपा ने अपनी जीत दर्ज कर दी है।
Chhattisgarh Chunav Result 2023 : आंकड़ों के अनुसार भाजपा 54 सीटों पर और कांग्रेस 33 पर है। कांग्रेस से डिप्टी टीएस सिंहदेव समेत 6 मंत्री पिछड़ गए है। रायपुर के उत्तर, पश्चिम और दक्षिण से भाजपा की जीत का तय है। वहीँ लोरमी से भी अरुण साव 10,000 से ज्यादा वोट से आगे चल रहे है। इधर रायगढ़ से ओपी चौधरी भी जबरदस्त बहुमत से आगे बढ़ रहे है।
Updated on:
03 Dec 2023 04:19 pm
Published on:
03 Dec 2023 04:09 pm

बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
