CG Fraud Case: शहर में संचालित गायत्री विद्यापीठ के कर्मचारियों के ईपीएफ राशि में हेराफेरी कर एकाउंटेंट द्वारा 40 लाख रुपए के गबन करने का मामला सामने आया है। संस्था के संचालक ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की है। पुलिस ने आरोपी एकाउंटेंट के खिलाफ धारा 408 के तहत गबन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।