पुलिस के अनुसार हालाडुला निवासी 46 वर्षीय शेषलाल नेताम पिता मंगलाराम बोर खनन करने वाले वाहन में मजदूरी का काम करता था। शेषलाल शराब पीने का आदी था और शराब के नशे में आए दिन पत्नी व बच्चों से मारपीट करता था। इस बीच शेष लाल बोर खनन वाले वाहन में मजदूरी करने कर्नाटक गया हुआ था। बुधवार को वह कर्नाटक से लौटा था। गुरुवार को शेष लाल दिन में शराब पीकर घर में सो गया था। शाम को सो कर उठने के बाद शेष लाल फिर से शराब पीने अपनी पत्नी से रुपए मांग रहा था।