27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड से एक कदम दूर छत्तीसगढ़ की बेटी, वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में टिकी देश की नजरें

Commonwealth Games 2026: छत्तीसगढ़ की होनहार बेटी वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव पर देश की नजरें टिकी हुई है। वे वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक की प्रमुख दावेदार मानी जा रही हैं..
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Gyaneshwari Yadav, Commonwealth Games

कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव दिखाएगी जौहर ( File Photo Patrika )

Commonwealth Games 2026 Update: कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में पूरे देश की नजर छत्तीसगढ़ की होनहार बेटी वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव पर टिकी हुई है। बता दें कि लगातार अपने खेल से प्रभावित करने वाली ज्ञानेश्वरी यादव स्वर्ण पदक की प्रमुख दावेदार मानी जा रही हैं। वहीं आज कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के 53 किग्रा वर्ग की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अपना दम दिखाएगी। ज्ञानेश्वरी ने 2022 से लगातार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश दोनों का गौरव बढ़ाया है। अब बारी है तो देश को गोल्ड दिलाने की।

Commonwealth Games 2026: 7वीं क्लास में उठाया बारबेल और शुरू हुआ सफर

ज्ञानेश्वरी की खेल यात्रा सातवीं कक्षा से शुरू हुई, जब उन्होंने पहली बार बारबेल उठाया। शुरुआती दिनों से ही उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय देना शुरू कर दिया था। स्कूल स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलता मिलने के बाद उन्होंने लगातार स्कूल नेशनल, ओपन नेशनल और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी पहचान बनाई। उनके प्रदर्शन में निरंतर सुधार और कठिन परिश्रम का ही परिणाम है कि आज वह भारतीय टीम की जर्सी पहनने जा रही हैं।

आईबीएफसी यूनिवर्सल कप 2026 में जीता गोल्ड

अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट आईबीएफसी यूनिवर्सल कप 2026 में ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 53 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। समोआ के एपिया स्थित तुआनाईमाटो स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में 25 अप्रैल से 2 मई 2026 तक तक अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में 70 देशों के लगभग 500 खिलाड़ी एवं 200 अधिकारी शामिल हुए थे।

सीनियर कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडलिस्ट

ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन के साथ अपने ग्रुप में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। उल्लेखनीय है कि ज्ञानेश्वरी यादव, जूनियर वर्ल्ड चौंपियनशिप में सिल्वर मेडलिस्ट, सीनियर कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडलिस्ट एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गुण्डाधुर पुरस्कार से सम्मानित है। ज्ञानेश्वरी यादव वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस में कार्यरत हैं एवं उनकी पोस्टिंग राजनांदगांव पुलिस में है। उनकी सफलता के पीछे उनके कोच अजय लोहार विश्वकर्मा है। जिनकी मेहनत और मार्गदर्शन से ज्ञानेश्वरी यादव इस मुकाम तक पहुंची है।

अब ग्लासगो में देश की उम्मीद

ग्लासगो में होने वाली प्रतियोगिता में ज्ञानेश्वरी पर देश की उम्मीदें टिकी होंगी। वह 53 किलोग्राम वर्ग में अपनी ताकत, तकनीक और आत्मविश्वास के साथ पदक जीतने के लक्ष्य से उतरेंगी। छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों के साथ-साथ पूरा देश उनके प्रदर्शन पर नजर बनाए हुए है।