27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनांदगांव में बड़ा सड़क हादसा, हाईवे पर खड़े कंटेनर में जा घुसी तेज रफ्तार कार, मची अफरा-तफरी

Rajnandgaon Car Accident: हाईवे पर खड़े कंटेनर में तेज रफ्तार कार जा घुसी। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। चालक को मामूली चोट आई, जबकि हाईवे पेट्रोलिंग और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची।
2 min read
Google source verification
Rajnandgaon Accident

हाईवे पर खड़े कंटेनर में जा घुसी तेज रफ्तार कार (Photo PAtrika)

Highway Accident: राजनांदगांव जिले के चिचोला-महाराजपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तेज रफ्तार कार हाईवे किनारे खड़े एक कंटेनर के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक को केवल मामूली चोटें आईं।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर नेशनल हाईवे पर अपनी लेन में खड़ा था। इसी दौरान राजनांदगांव की ओर से आ रही कार (CG 08 L 9215) तेज रफ्तार में पीछे से कंटेनर (NL 01 AG 7341) में जा घुसी। टक्कर के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक सुरक्षित बच गया। उसे हल्की चोटें आई हैं।

समय पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग और 112

हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायल चालक को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।

बड़ा हादसा टला

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कार की रफ्तार और अधिक होती या कंटेनर के आसपास अन्य वाहन या राहगीर मौजूद होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते राहत एवं बचाव दल के पहुंचने से स्थिति सामान्य हो गई।

पुलिस कर रही जांच

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और चालक का वाहन पर नियंत्रण खोना दुर्घटना की प्रमुख वजह मानी जा रही है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर हाईवे पर यातायात सुचारु करा दिया है।

तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा को मारी टक्कर

रायपुर में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। भनपुरी चौक से पहले हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी नाली में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। फिलहाल इस घटना की आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत पुलिस जानकारी सामने नहीं आई है।

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत उसमें सवार कई लोगों के घायल होने की सूचना है। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।