
जताया रोष... लोगों ने आक्रोश जाहिर करते हुए सड़क पर मोटरसाइकिल खड़ी कर चक्काजाम कर दिया।
राजनांदगांव / डोंगरगढ़. बीती रात 8 बजे के आसपास खैरागढ़ रोड काली मंदिर से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार से खैरागढ़ की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने रोड के किनारे बैठी गाय को जोरदार टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। गाय को अपनी चपेट में लेकर वाहन लगभग 100 फीट घसीटता ले गया जिससे गाय की तड़प-तड़प कर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत होते देख आम नागरिकों ने तत्काल हनुमान भक्त युवा समिति के लोगों को जानकारी दी। आम नागरिकों के साथ मिलकर सभी ने अपना आक्रोश जाहिर करते हुए सड़क पर मोटरसाइकिल खड़ी कर चक्काजाम कर दिया। पुलिस प्रशासन को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नासिर बाठी मौके पर जा पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
1 घंटे बाद पहुंचे अधिकारीगण
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया इस मार्ग पर प्रतिदिन भारी भरकम वाहन तेज स्पीड में आवागमन करते हैं, ब्रेकर नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं घट रहे हैं। आक्रोश जाहिर करते हुए नागरिकों ने उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग रखी कोई 1 घंटे बाद अनुविभागीय अधिकारी प्रेमप्रकाश शर्मा व एसडीओ पुलिस मणिशंकर चंद्रा घटनास्थल पर पहुंचकर आम नागरिकों से चर्चा की। नागरिकों सहित गौ सेवकों ने इस मार्ग पर आठ दस बड़े ब्रेकर बनाने की मांग रखी।
घटनास्थल पर नहीं पहुंचा पशु मालिक
बीती रात कोई दुर्घटना में मृत गाय को अपना कह कर कोई भी पशु मालिक घटनास्थल पर नहीं पहुंचा किसी ने भी यह जिम्मेदारी नहीं दिखाई यह पशु मेरा था और इसका अंतिम संस्कार करना है हनुमान भक्त युवा समिति के सदस्यों ने अंतिम संस्कार किया यही नहीं आए दिन इस मार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं में काल कलवित हो रहे वह अपंग हो रहे पशुधन को हनुमान भक्ति व समिति के सदस्य क्षण भर की देरी करे बगैर तत्काल पहुंच कर सहायता प्रदान करते हैं वह स्वयं का पैसा खर्च कर उनका अंतिम संस्कार करते हैं साथ ही स्थानीय पशु विभाग के चिकित्सक भी निशुल्क उपचार कर पूरी मदद करते हैं स्थानीय प्रशासन की मदद के बगैर चल रहे इस कार्य में नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।
टैक्स बचाने घूम कर जाते हैं नए वाहन
टोलटैक्स सहित डीजल बचाने के जुगाड़ को लेकर कंपनी से निकले नए ट्रक के चेचिस डोंगरगढ़ से निकलते हैं। बिलासपुर से कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़ होकर नागपुर की ओर जाते हैं तथा नागपुर की ओर से आने वाले वाहन बिलासपुर की दिशा में इसी मार्ग से जाते हैं। नागरिकों ने बड़ी संख्या में प्रतिदिन नए वाहनों के आवागमन का मुद्दा उठाया। नागरिकों ने बताया टोल टैक्स बचाने के लिए महाराष्ट्र से तथा पश्चिम बंगाल से प्रतिदिन वाहन नंगे वाहन जिसमें अशोका लीलैंड व टाटा के वाहन बहुतायत में रहते हैं। बड़ी संख्या में क्रमबद्ध होकर सड़क पर तेज गति से चलते हैं इसे लेकर भी कई बार प्रशासन को जानकारी दी गई किंतु कारवाही के अभाव में उनका हौसला बुलंदी पर है। आसपास के रहने वालों सहित आम नागरिकों ने बताया कि इस रोड पर रोजाना बड़े वाहन तेजी से आते जाते है और इस रोड पर एक भी ब्रेकर नही होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं घट रही है। आम नागरिकों ने अपना आक्रोश जताकर हनुमान भक्ति युवा समिति के सदस्यों सहित नागरिकों ने आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर पर सख्त कार्रवाई की मांग रखी।
सड़क पर वाहन, आए दिन जाम की स्थिति
पुराने बस स्टैंड में मान होटल के सामने सुबह से शाम तक इस मार्ग पर चलने वाली सभी यात्री बसें व अन्य वाहन यात्रियों के जुगाड़ में घंटों खड़े रहते हैं। जिससे आए दिन सड़क में जाम की स्थिति बनी रहती है छुटपुट दुर्घटनाएं भी हो रही है। सामने शासकीय स्कूल व सब्जी मंडी के समीप होने के कारण लगातार आवागमन बना रहता है। अनुविभागीय अधिकारी प्रेमप्रकाश शर्मा ने सप्ताह भर में बस मालिकों की बैठक लेकर समस्या का निदान करने की बात कही।
आवारा पशुओं को कांजीहाउस में बंद करंे
सड़क पर आवारा घूमने व खड़े रहने वाले पशुओं पर कार्रवाई कर उसे कांजी हाउस में बंद करने का सुझाव दिया जिस पर पालिका अधिकारी को तलब किया गया। पालिका अधिकारी आशीष तिवारी ने बताया कि मुख्य बाजार में कांजी हाउस बंद की स्थिति में है जहां अधिक दिनों तक पशुधन को रखा जाना संभव नहीं है।
ये मांगे भी रखी गई
नागरिकों ने नगर में बड़े कांजी हाउस का निर्माण करने ओवर ब्रिज सहित शहर में घूम रहे पशुधन को जप्त कर उस की नीलामी कराने चौक.चौराहों में रेडियम सहित कैमरे लगाने उपर्युक्त उजाले के लिए नई लाइट लगाने की मांग भी रखी मार्ग में स्थित पेड़ों में रेडियम लगाने की मांग भी की गई। जिस पर एसडीएम सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया साथ ही नागरिकों से भी सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
31 Aug 2018, 12:47 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़




