22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Protest: कांग्रेसियों का लगातार पांच दिनों से प्रदर्शन जारी, सरकार के एक साल पूरा होने पर विरोध

CG Protest: छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने पर प्रदेश की बदहाल स्थिति के विरोध में विगत पांच दिनों से लगातार कांग्रेस पार्टी के सभी विंगों द्वारा अलग-अलग तरीक़े से प्रदर्शन किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
CG Protest

CG Protest

CG Protest: मंगलवार को जिला किसान कांग्रेस द्वारा हाथ में तख्ती लेकर शहर के मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में धान की हर साल बंपर उत्पादन हो रहा है लेकिन धान खरीदी की व्यस्था पूरी तरह चरमराई हुई दिखाई पड़ रही है। एक ओर जहां धान ख़रीदी ऑपरेटर हड़ताल पर है। वहीं दूसरी ओर राइस मिलर्स द्वारा धान का उठाव नहीं करने की कारण उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी नहीं हो पा रही है।

यह भी पढ़ें: CG Protest: धान खरीदी में किसानों को हो रही परेशानियों के विरोध में प्रदर्शन, देखें वीडियो

इसके चलते सरकार तक किसानों की आवाज को पहुंचाने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने पर प्रदेश की बदहाल स्थिति के विरोध में विगत पांच दिनों से लगातार कांग्रेस पार्टी के सभी विंगों के द्वारा अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन किया जा रहा है। इसकी कड़ी में मंगलवार 17 दिसंबर को किसान कांग्रेस द्वारा हाथ में तख्ती लेकर शहर के मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी लालजी चंद्रवंशी, पूर्व विधायक ममता चंद्रकार, महामंत्री गोपाल चद्रवंशी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा अनंत, ब्लॉक अध्यक्ष नवीन जायसवाल, शिवप्रसाद वर्मा, मनीष शर्मा,पालेश्वर चंद्रकार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला किसान कांग्रेस प्रभारी किसान नेता रवि चन्द्रवंशी ने बताया कि यह प्रदर्शन सरकार को आईना दिखाने के लिए किया गया। जिस तरह चुनाव से पहले भाजपा के नेताओ ने बड़ी-बड़ी बातें, वायदे किए थे वो सारे आज झूठे नज़र आ रहे हैं। किसानों को एकमुश्त 3100 रुपए धान का कीमत देने की नाम पर मात्र 2300 रुपए ही दिया जा रहा है। बारदाने की व्यवस्था सरकार नहीं कर पा रही है। धान खरीदी केंद्रों पर किसानों के साथ ज़्यादा धान तौल कराकर देने का दबाव बनाया जा रहा है जो शर्मनाक है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने पर प्रदेश की बदहाल स्थिति के विरोध में विगत पांच दिनों से लगातार कांग्रेस पार्टी के सभी विंगों द्वारा अलग-अलग तरीक़े से प्रदर्शन किया जा रहा है।