10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेसियों ने दुकानदारों से मांगा समर्थन, कराई दुकानें बंद

अंचल में कांग्रेसी सबेरे से ही सक्रिय रहे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Nakul Ram Sinha

•

Updated: 11 Sep 2018, 12:15 PM IST

system

डोंगरगढ़... बंद के दौरान बाजार में पसरा रहा सन्नाटा।

राजनांदगांव / डोंगरगढ़. सबेरे से ही कांग्रेसियों ने रैली निकाली जो गोलबाजार से निकलकर भंडारीचाल, बुधवारी पारा, रेल्वे चौक, जयस्तंभ चौक, भगत सिंह चौक, थाना चौक, कचहरी चौक, पुराना बस स्टैंड होते हुए वापस गोलबाजार पहुंची जहां लोगो संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवाज खान ने कहा कि देश की जनता पेटोल डीजल गैस सिलेंडर के निरंतर बढ़ते दामों के चलते परेशान है। वहीं दूसरी ओर महंगाई कम करने का वादा करके सत्ता प्राप्त करने वाली सरकार ने बढ़ती महंगाई के चलते विश्वास खो दिया है और आने वाले चुनाव में जनता उनको सबक सिखाएगी। इस अवसर पर विवेक वासनिक, संजीव गोमास्ता, पंकज बाधवा, संध्या देशपांडे, हरीश भंडारी, संजय श्रीवास्तव, संजय यादव, प्रमोद टेम्भुर्णीकर, कमलेश वर्मा, धर्मविर भाटिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चौकी में रहा जोरदार असर, बंद रही दुकानें
अंबागढ़ चौकी. अंबागढ़ चौकी के नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने आज सुबह से ही कांग्रेसियों के साथ नगर में घूमकर भारत बंद को सफल बनाने के लिए प्रयासरत रहे। आज सुबह से ही अंबागढ़ चौकी-मोहला-मानपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली के साथ सभी दुकानों को बंद कराने के लिए भ्रमण किया गया और लोगों से इस बंद पर समर्थन मांगा। जिसका असर लगभग लगभग अंबागढ़ चौकी, मोहला-मानपुर में रहा और दुकाने बंद रही। इसी तरह मोहला-मानपुर में बंद का ज्यादा असर देखा गया। इस बंद को सफल बनाने चौकी में कांग्रेस के अनिल मानिकपुरी, मुकेश सिन्हा, रमेश त्रिपाठी, उर्मिला पटेल, एगोलू खान, रफीक खान, रितेश मेश्राम, पीटर तिग्गा, विधायक तेजकुंवर नेताम सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शहर में रहा असर बड़े प्रतिष्ठान रहे बंद
खैरागढ़. पेंट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आयोजित भारत बंद का खैरागढ़ में भी असर रहा। सोमवार को सुबह से शहर की दुकानों को बंद कराने कांग्रेसी सक्रिय रहे। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भीखम चंद छाजेड़ की अगुवाई में कांग्रेसियों ने इस दौरान पूरे शहर का भ्रमण कर दुकानदारों, व्यापारियों से बंद के लिए समर्थन मांगा। बस स्टैंड, पुराना स्टैंड सहित मुख्य मार्गो मे बंद का व्यापक असर भी रहा। सुबह से सक्रिय रहे कांग्रेसियों ने इस दौरान जगह-जगह केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। हालंकि बंद से जरूरी सेवाओं पर असर नही पड़ा लेकिन तीज पर्व के दौरान बसों में भीड़भाड़ का आलम रहने से यात्रियों को बस स्टैंड में परेशानियों का सामना करना पड़ा। होटलो व बड़े दुकानो के बंद रहने से लोगों को दिक्कते भी आई। इस दौरान नीलाबंर वर्मा, मनराखन देवांगन, पूर्व पार्षद रज्जाक खान, पलाश सिंह, अल्ताफ अली, समीर कुरैशी भरत चंद्राकर सहित ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी सक्रिय रहे।

महंगाई के विरोध में गंडई बंद रहा
गंडई पंडरिया. बढ़ती कीमतों के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर गंडई ब्लाक कांग्रेस कमेटी के द्वारा भी बंद का आह्वान नगर में किया गया था। जिसके लिए एक दिन पूर्व लाउडस्पीकर के माध्यम से नगर में व्यापारियों व आम नागरिकों को सूचना दी गयी थी। नगर के हॉटल, पानठेला, किराना, कपड़ा, ज्वेलर्स, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिकल, जनरल स्टोर्स, हार्डवेयर, स्टेशनरी, स्पोट्र्स, मिठाई, भोजनालय, ढाबा, सेलून, फोटो स्टूडियो, सब्जी मार्केट, कृषि केंद्र आदि दुकान बंद रही। यात्रिओ के लिए बस सेवा भी नियमित रही। यात्रियों को खाने पीने की चीजों को तकलीफ होती रही। तीजा में मायके जाने वाली महिलाओं की बस में भीड़ रही। बंद को सफल बनाने पूर्व मंडी अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो, अय्यूब कुरैशी, रणजीत सिंह चंदेल, सतीश सिंघानिया, दिलीप ओगरे, दामोदर जायसवाल, हबीब भाई, साकेत दुबे, कृष्णा देवांगन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहकर नारेबाजी करते रहे।