6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी की समस्या को लेकर नगर पालिका परिषद का किया घेराव

वार्ड २१-22 में हो रही पानी की किल्लत, फिल्टर प्लांट से पानी सप्लाई भी महज दिखावा
2 min read
Google source verification
system

सौंपा ज्ञापन... आज जेयु कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने किया नपा का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।

राजनांदगांव / डोंगरगढ़. मानसुन के आने में 15 दिन शेष है किंतु धर्मनगरी के दो स्लम वार्ड पेयजल की किल्लत से जुझ रहे है। वार्ड 21 व 22 में लंबे समय से पानी की किल्लत से परेशान वार्डवासियों ने बुधवार को नगर पालिका परिषद में पहुंचकर पानी मांगा। जेयु कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में नपा का घेराव करते हुए पानी की समस्या से अवगत कराया।

वार्डवासियों ने बताया कि दोनों वार्डो मे भागीरथी नलजल योजना के तहत कनेक्शन दिये गये है किंतु लोगो को पानी नसीब नहीं हो पा रहा। इन नलो से पतली धार निकलती है और थोडी देर में बंद कर दिये जाते है जो पर्याप्त नहीं है। वहीं वार्ड के हैंडपंपो ने भी साथ छोड़ दिया है। जिससे वार्ड में पानी के लिए रोजाना मारपीट होती है। दो गुंडी पानी के लिए घंटो मशक्कत करनी पड़ रही है।

इस दौरान लोकनाथ भारती, अशोक भंडारी, ललित लारोकर, डोमेन लोधी, अशोक वर्मा, नितेश लारोकर, अल्केश उजवने, निक्की लारोकर, सुमित वासनिक, शुभम चाकोले, सत्यम डोंगरे, बिटटू अग्रवाल, करण वर्मा, सरस्वती, बिमला, सुरेखा, सोनी, रंभा, निलापा, रूबी, संतोषी सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

विकासयात्रा के दौरान दिखाया काला झंडा

अग्रवाल ने कहा कि फिल्टर प्लांट से पानी सप्लाई भी महज दिखावा मात्र है। पनियाजोब से पानी लाकर शहर में पानी सप्लाई का दावा नपा कर रही है किंतु वार्ड के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं करोड़ो की जल आवर्धन योजना अब तक विवादों में है। वार्ड में पानी की समस्या का जल्द निराकरण नहीं किया गया तो जेयु कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन किया जायेगा। रमन सरकार जनता की कमाई को विकास यात्रा के नाम पर चुनावी यात्रा कर के फूंक रही है। जबकि विकास यात्रा के लिए केंद्र सरकार कोई फंड जारी नहीं करती है और ना ही राज्य में इसके लिए कोई कोष है। सरकार जनता की मुलभूत सुविधाओं को ताक पर रखकर अपने लाभ के लिए जनता की कमाई का दुरूपयोग कर रही है। नगर के ही स्लम बस्ती भुरवाटोला के निवासियों द्वारा काला झंडा लगाकर इस विकास यात्रा का विरोध किया गया है।