3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajnandgaon News: उजड़ गया परिवार.., एक साथ उठी भाई-बहन की अर्थी तो रो पड़ा पूरा गांव, MLA ने जताया गहरा शोक

Chhattisgarh Road accident: दो सगे बहन व भाई की मौत से राजनांदगांव के एक परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बुधवार को हुए हादसे में तीनों की मौेत हो गई।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh road accident

तीन सगे भाई बहन की मौत से गांव में छाया मातम ( Photo - Patrika )

Rajnandgaon Road Accident: राजनांदगांव जिले के शिकारीमहका-भोलापुर के बीच दर्दनाक हादसा सडक़ हादसे में दो बहन व एक भाई के मौत से उनके गांव गहिराभेड़ी में मातम का माहौल है। दो सगे बहन व भाई की मौत से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अंतिम संस्कार के बाद बुधवार को मृतकों के शव को परिजनों को सौंपा गया। गहिराभेड़ी में भाई शिवनंदन साहू व बहन भूपेश्वरी साहू की अर्थी एक साथ उठा और अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गांव में मातम का माहौल रहा। वहीं बड़ी बहन डिकेश्वरी का उसके ससुराल दाऊटोला में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं स्कार्पियो में सवार मृतक कमलदास बंजारे का अंतिम संस्कार भोलापुर में हुआ।

Chhattisgarh Road Accident: विधायक ने जताया दुख

ग्राम भोलापुर निवासी 65 वर्षीय कमल बंजारे के सडक़ हादसे में निधन के बाद विधायक भोलाराम साहू मृतक के निज निवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर दिवंगत कमल बंजारे को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। विधायक ने मृतक के पुत्र किशोर कुमार बंजारे एवं खिलावन बंजारे सहित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

मृतकों के परिजनों से मिले विधायक भोलाराम

दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन की मौत की खबर के बाद खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ग्राम गहिराभेड़ी पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में परिवार के तीन सदस्यों का असमय निधन बेहद पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। विधायक ने शोकाकुल परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक छन्नी साहू, प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष नीरेंद्र साहू, चुम्मन साहू सहित अन्य मौजूद रहे।