27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खैरागढ़ में 4 वर्षीय बालक H1N1 पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, परिवार के सदस्यों के भी लिए गए सैंपल

Swain Flu Case: खैरागढ़ के छुईखदान में 4 वर्षीय बालक H1N1 पॉजिटिव मिला है। राजनांदगांव में इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे शुरू कर परिवार के सदस्यों के सैंपल लिए।
2 min read
Google source verification
Swain Flu Case

परिवार के सदस्यों के लिए गए सैंपल (photo Patrika)

Swain Flu Case: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में स्वाइन फ्लू (H1N1) का मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। छुईखदान क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 स्थित कन्डरापारा निवासी 4 वर्षीय बालक कन्हैया चंद्राकर की H1N1 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बालक का फिलहाल राजनांदगांव के संजीवनी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण के संभावित प्रसार को रोकने के लिए क्षेत्र में घर-घर सर्वे, सैंपलिंग, स्वास्थ्य जांच और जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है।

4 वर्षीय बालक की H1N1 रिपोर्ट पॉजिटिव

जानकारी के अनुसार कन्डरापारा निवासी उद्धव चंद्राकर के 4 वर्षीय बेटे कन्हैया की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे राजनांदगांव के संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने आवश्यक जांच कराई। जांच रिपोर्ट में बालक के H1N1 संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

राजनांदगांव के संजीवनी अस्पताल में चल रहा इलाज

H1N1 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी गई। फिलहाल बालक का उपचार राजनांदगांव के संजीवनी अस्पताल में जारी है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित बालक की स्थिति और उसके संपर्क में आए लोगों पर नजर बनाए हुए है।

परिवार के सदस्यों के लिए गए सैंपल

मामले की जानकारी मिलते ही खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष बघेल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित बालक के घर पहुंची। टीम ने परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच की और एहतियात के तौर पर उनके सैंपल भी लिए।

वार्ड नंबर 9 में घर-घर सर्वे शुरू

संक्रमण के संभावित प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम वार्ड नंबर 9 और आसपास के इलाकों में घर-घर पहुंच रही है। सर्वे के दौरान लोगों से सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों के बारे में जानकारी ली जा रही है। संदिग्ध लक्षण वाले लोगों की पहचान कर उन्हें चिकित्सकीय सलाह दी जा रही है। साथ ही लोगों को H1N1 संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी भी दी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है। विभाग के अनुसार तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, सर्दी या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।