27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Swine Flu Case: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का कहर जारी, 6 संक्रमित मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Swine Flu Case: दुर्ग में स्वाइन फ्लू के 6 मरीज मिले हैं। 4 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 2 का एम्स रायपुर और सेक्टर-9 अस्पताल में इलाज जारी है।
2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Love Sonkar

Aug 27, 2026

Swine Flu in CG

स्वाइन फ्लू के 6 नए मरीज मिले (photo Patrika)

Swine Flu Case in CG: दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। राहत की बात यह है कि इनमें से चार मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि दो मरीजों का उपचार अभी जारी है। इनमें से एक मरीज का इलाज एम्स रायपुर और दूसरे का सेक्टर-9 अस्पताल में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में इन दिनों सर्दी, खांसी और बुखार जैसे लक्षणों वाले मरीज सामने आ रहे हैं। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है और संदिग्ध मरीजों की जांच व निगरानी के निर्देश दिए हैं।

संभावित मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार

जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के संभावित मरीजों को अलग रखने और उपचार की व्यवस्था के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से सावधानी बरतने और लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय जांच कराने की अपील की गई है।

बिलासपुर में स्वाइन फ्लू के दो मरीजों का इलाज जारी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी स्वाइन फ्लू (H1N1) के 7 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। इनमें से 2 मरीजों का इलाज शहर के अपोलो हॉस्पिटल में जारी है, जबकि 5 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।अस्पताल में भर्ती मरीजों में एक 75 वर्षीय महिला भी शामिल हैं। उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है और उन्हें ICU से बाहर लाया गया है। वहीं एक 30 वर्षीय मरीज की रायपुर की ट्रैवल हिस्ट्री भी सामने आई है।

स्वाइन फ्लू के लक्षणों को नजरअंदाज न करें

स्वाइन फ्लू में सर्दी, खांसी और बुखार जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और लक्षण नजर आने पर समय पर डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी है। खासकर ऐसे लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है, जो संक्रमण के जोखिम वाले स्थानों की यात्रा कर रहे हैं या किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं।

सर्दी-खांसी और बुखार वाले मरीजों पर नजर

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन दिनों जिले में सर्दी, खांसी और बुखार जैसे लक्षणों वाले मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में स्वाइन फ्लू के संभावित संक्रमण को देखते हुए संदिग्ध मरीजों की जांच और निगरानी की जा रही है।