27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhilai News: पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा में चोरी, 15 मिनट में पार्किंग से गायब हो गई स्कूटी

Shiv Mahapuran Katha: भिलाई में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा के दौरान चोरी की वारदात सामने आई। महज 15 मिनट में पार्किंग से स्कूटी गायब हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।
2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Love Sonkar

Aug 27, 2026

Bhilai Shiv Mahapuran Katha

पंडित प्रदीप मिश्रा (Photo Patrika)

Bhilai Shiv Mahapuran Katha: भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसी भीड़ का फायदा चोरों ने उठाया। कथा सुनने पहुंचा एक श्रद्धालु अपनी स्कूटी पार्किंग में खड़ी कर महज 15 मिनट के लिए पंडाल में गया, लेकिन वापस लौटा तो स्कूटी गायब थी। लगातार वाहन चोरी की घटनाओं से कथा स्थल की सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

7 दिन में 7 वाहन चोरी

जयंती स्टेडियम में 17 से 23 अगस्त तक आयोजित शिव महापुराण कथा के दौरान चोरों ने जमकर आतंक मचाया। सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंचे। इसी भारी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने कथा स्थल और आसपास पार्क किए गए दोपहिया वाहनों को निशाना बनाया।सात दिनों में 7 दोपहिया वाहन चोरी होने की शिकायत पुलिस तक पहुंची है। चोरी हुए वाहनों में 5 बाइक और 2 स्कूटी शामिल हैं। इन सभी वाहनों की कुल कीमत करीब 1 लाख 38 हजार रुपए बताई जा रही है। लगातार चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महज 15 मिनट में स्कूटी चोरी

देव कुमार साहू रात करीब 9 बजे होंडा डियो स्कूटी से कथा स्थल पहुंचे थे। स्कूटी खड़ी करने के बाद वह पंडाल में चले गए। करीब 15 मिनट बाद वापस लौटे तो स्कूटी गायब मिली। इसकी कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है। एक अन्य मामले में आशीष चंदेल पिता के नाम दर्ज स्प्लेंडर प्लस बाइक से कथा सुनने पहुंचे थे। उन्होंने सुबह करीब 10:30 बजे हैलीपैड के पास बाइक खड़ी की थी। शाम करीब 4 बजे वापस लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। चोरी हुए वाहन की कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है।

मां के साथ कथा सुनने आई युवती की एक्टिवा भी गायब

20 अगस्त को ज्योति साहू अपनी मां के साथ एक्टिवा से शिव महापुराण कथा सुनने पहुंची थीं। उन्होंने गणेश द्वार के पास स्कूटी खड़ी की और पंडाल में चली गईं। अगले दिन शाम करीब 5 बजे वापस लौटने पर स्कूटी गायब मिली। स्कूटी की डिक्की में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य जरूरी दस्तावेज भी रखे हुए थे।

कथा स्थल की सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था पर सवाल

हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी वाले धार्मिक आयोजन के दौरान लगातार दोपहिया वाहन चोरी होने से सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और CCTV फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।