15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Accident: दीपावली की खरीदी करने जा रहे दंपति हादसे का शिकार, पत्नी की हो गई मौत

CG Accident: मुर्गी दाना सप्लाई वाहन के चालक ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल है।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Accident

CG Accident: छुईखदान क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास एबीस ग्रुप के मुर्गी दाना सप्लाई वाहन के चालक ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

यह भी पढ़ें: CG Accident News: अज्ञात ट्रेलर की ठोकर से कंपनी कर्मचारी की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार ग्राम ओटबंद निवासी चमरू जंघेल अपनी पत्नी दुर्गा बाई बाइक में सवार होकर दीपावली की खरीदी करने खैरागढ़ बाजार जा रहे थे। छुईखदान में ही मनीष पेट्रोल पंप खैरागढ़ रोड नाला के पास विपरीत दिशा खैरागढ़ की तरफ से आईबी ग्रुप के मुर्गी दाना वाहन क्रमांक सीजी 08 एएक्स 7196 के चालक ने तेज गति से वाहन चलाते पति पत्नी को रौंद दिया।

घटना में पत्नी दुर्गा बाई टैंकर में दब गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं पति चमरु राम दूर छिटककर गिर गया। घटना में उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।