10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डारागांव को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरसना पड़ रहा

उपेक्षित है कोलेंद्रा का आश्रित ग्राम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Nakul Ram Sinha

•

Updated: 21 Aug 2018, 12:20 PM IST

system

बदहाल... गांव की सड़क की यह हालत हो गई है।

राजनांदगांव / बेलगांव. बेलगांव समीपस्थ ग्राम कोलेंद्रा का आश्रित ग्राम डारागांव उपेक्षा का दंश झेल रहा है। विकास के नाम पर मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। क्षेत्र के छोटा सा गांव डारागांव काफी पिछड़ा हुआ है। कम बारिश में ही गांव की गलिया कीचड़ से लथपथ हो जाती है। ग्रामीणों को दलदल में चलने की मजबूरी है। लगातार शिकायत करने के बावजूद न तो सरपंच ध्यान देते है और न ही कोई जनप्रतिनिधि किसी को कोई मतलब नही है। गांव के प्रति कोई ध्यान नही दे रहे हैं।

कोलेन्द्रा से डारागांव मार्ग आज भी अधूरा
आश्रित ग्राम होने के कारण अब तक गांव में सीसी रोड भी नही बना है। कोलेन्द्रा से डारागांव मार्ग आज भी अधूरा है जिससे बारिश के दिनों में दोनों गांव के रास्ते बंद हो जाते हंै। गांव के लोगो को बेलगांव से घूमकर आना जाना पड़ता है। जिस कारण से थोड़ी सी बारिश में ही कीचड़ हो जाता है। गलियों में गंदगी फैल जाती है। डारागांव के ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत द्वारा कुछ पहले दलदल को पाटने के लिए मुरुम की जगह पीली मिट्टी डाली गई है। जिसके कारण कीचड़ और बढ़ गया है। जिस जगह मिट्टी डाला गया है।

ग्रामीणों ने की है शिकायत
ग्रामीणों का आरोप है कि डारागांव आश्रित होने के कारण कोलेंद्रा के सरपंच बिलकुल ही ध्यान नही देते हैं। ग्राम कोलेंद्रा के गलियों में सीसी करण रोड बन चुका है मगर हमारे गांव के मुख्य गली में अच्छी मुरुम की जगह पीली मिट्टी डाल दी गई है। सभी विकास कार्य कोलेंद्रा मे ही हो रहे हैं। आश्रित ग्राम डारागांव को अभी भी विकास कार्य का इंतजार है। हर बार चुनाव में उम्मीदवार भी लुभावने वादे कर बाद में मुकर जाते हैं लेकिन अभी तक कीचड़ की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आश्रित ग्राम होने की वजह से डारागांव उपेक्षित हो रहा है।

आवागमन बाधित है
गांव का यही मुख्य मार्ग है और इसी से गांव के लोग आवागमन करते हंै। गांव के बच्चे बूढ़े जवान एवं स्कूल आने जाने वाले बच्चों को दलदल से हो कर गुजरना पड़ता है जिसके कारण लोगो को रोज भारी परेशानियां हो रही है। स्कूल जाने वाले बच्चों, पानी भरने वाले महिलाओं को घुटने तक कीचड़ में चलकर आना जाना पड़ता है। दलदल पार करने से पहले लोगो को अपना जूता चप्पल हाथ मे उठाकर चलना पड़ता है। गांव के गुपचुप बेचने वाले घनश्याम वर्मा ने बताया कि वो रोज गुपचुप ठेला लेकर आसपास के बाजारों मे रोजी रोटी कमाने जाता है, जब से रास्ते में मिट्टी डली है तब से उनका काम बंद है।

आक्रोशित है
इसी दलदल मे एक रोज उनका ठेला कीचड़ मे फंस गया था जिसको गांव के आठ दस लोगो ने मिलकर निकाला था। अब उसकी रोजी रोटी का साधन बंद हो गया है। ग्राम के स्कूली बच्चे रमेंद्र वर्मा, मनोहर वर्मा, त्रिलोक वर्मा, मोहित वर्मा, सोहम वर्मा, ओमकर वर्मा, विशाल वर्मा, समीर वर्मा, मुरली वर्मा, दुर्गेश वर्मा, डुमेश वर्मा सहित ग्राम के ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं।