13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: मुख्यमंत्री व विधायक के पुतले के सामने बीन बजाकर प्रदर्शन, बिजली दर वापस लेने की मांग को लेकर निकाला जुलूस

CG News: बिजली का बिल देखकर चिंता बढ़ गई है। घर का बजट भी गड़बड़ा रहा है। युवा कांग्रेस ने इस मौके पर मुयमंत्री विष्णु देव साय व विधायक डॉ. रमन सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया।

less than 1 minute read
Google source verification
CG News: मुख्यमंत्री व विधायक के पुतले के सामने बीन बजाकर प्रदर्शन, बिजली दर वापस लेने की मांग को लेकर निकाला जुलूस

मुख्यमंत्री व विधायक के पुतले के सामने बीन बजाकर प्रदर्शन (Photo Patrika)

CG News: बिजली दर में की गई बढ़ोतरी के विरोध में युवा कांग्रेस की टीम ने मंगलवार को सुकुलदैहान गांव में प्रदर्शन किया। क्षेत्र के किसान भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली का बिल देखकर चिंता बढ़ गई है। घर का बजट भी गड़बड़ा रहा है। युवा कांग्रेस ने इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व विधायक डॉ. रमन सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने बिजली दर में डेढ़ साल में चार बार वृद्धि की है, जिससे आम जनता परेशान हो रही है। भाजपा सरकार ने बिजली बिल दोगुना कर दिया है।

युवा कांग्रेस की मांग है कि बिजली दर वृद्धि को वापस लिया जाए और आम जनता को राहत प्रदान की जाए, नहीं तो पूरे प्रदेश में आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि भाजपा सरकार पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने कांग्रेस की जन हितैषी बिजली बिल हाफ योजना को बंद कर महतारी वंदन का पैसा बिजली के बिल के झटके से दे रही है।

प्रदर्शन की शुरुआत मुख्यमंत्री व विधायक के पुतले के सामने बीन बजाकर जुलूस निकाल कर उन्हें जगाने का प्रयास किया गया। मौके पर ज्ञापन सौंपा गया। युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भागवत साहू कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पंकज बांधव, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश सेन, उपाध्यक्ष ऋषि शास्त्री, ग्रामीण जिला सचिव चंद्रशेखर मलेकर, मंडल अध्यक्ष नंदलाल बंदे, मंडल अध्यक्ष परमानंद वर्मा, जनपद सदस्य दीपा बंजारे, सरपंच जागेश्वर देवांगन, पूर्व पार्षद गणेश पवार, राजा यादव, शुभम प्रजापति, राहुल साहू, महेश्वर वर्मा, प्रमोद मारकंडे, सरपंच खेमचंद मारकंडे, योगेंद्र वर्मा, शेखर वर्मा, बृजदास, भुनेश्वर साहू, जागेश्वर वर्मा, खोमलाल, सूरज मंडल, ठाकुर राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।