25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेंगू के तीन नए मरीज मिले, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 8 का इलाज जारी

निजी अस्पतालों में भी इलाज करा रहे पीडि़त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Nitin Dongre

•

Updated: 28 Aug 2018, 4:58 PM IST

hospitel

डेंगू के तीन नए मरीज मिले, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 8 का इलाज जारी

राजनांदगांव. स्वास्थ्य विभाग व निगम द्वारा सफाई व जागरुकता के लाख दावों के बाद भी शहर में डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। रविवार व सोमवार को तीन और नए मरीज मिले हैं। इसमें से दो मरीज निजी अस्पताल से मिले हैं। वहीं रविवार को शहर के खंडेलवाल कॉलोनी निवासी २८ वर्षीय महिला भी डेंगू की चपेट में आकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची थी। हालांकि परिजन उनकी यहां से छुट्टी करा लिए हैं। उन्होंने निजी अस्पताल में इलाज कराने की बात कहते हुए रेफर करा लिया है। इन मरीजों का एनएस-1 जांच रिपोर्ट पॉजीटिव मिला है।

मिली जानकारी जिले में अब तक ७० से अधिक लोगों का एनएस-1 टेस्ट पॉजीटिव मिला है। इसमें से करीब ६० मरीज ठीक होकर लौटे हैं। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करीब ८ मरीज भर्ती हैं, जिनका उपचार जारी है। सभी की स्थिति सामान्य है।

नए वार्ड बनकर तैयार

मेेडिकल अस्पताल में डेंगू पीडि़तों के लिए १० बिस्तर का नया वार्ड बनाया गया है। बताया गया कि अब डेंगू से पीडि़त होकर पहुंचने वाले नए मरीजों को यही रखा जाएगा। ताकि इनका बेहतर ढंग से इलाज हो सके और अन्य मरीजों को भी इससे खतरा नहीं रहेगा।

निगम के कर्मचारी लगातार जुटे हुए

निगम के स्वास्थ्य अधिकारी अजय यादव ने बताया कि निगम क्षेत्र में लगातार ब्लीचिंग पाऊडर सहित डुम का स्पे्र से छिड़काव किया जा रहा है। इसके अलावा सीएमएचओ कार्यालय से मिले टेम्पास (जहरीली दवाई) का भी स्प्रे से छिड़काव कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से एक लीटर टेम्पास मिला हुआ है। बताया गया कि इस एक लीटर दवाई से 4 हजार लीटर पानी में घोल तैयार होगा।

सभी की स्थिति सामान्य है

डॉ. प्रदीप बेक, अधीक्षक मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने कहा कि अलग से वार्ड बना लिए गए हैं। नए आने वाले मरीजों को वहीं रखा जाएगा। वर्तमान में आठ डेंगू के पीडि़त भर्ती हैं। सभी की स्थिति सामान्य है। कल एक नए मरीज की पहचान हुई थी, उन्होंने निजी अस्पताल में इलाज कराने की बात कहकर छुट्टी करा ली है।