
डीजे वाले की तालाब में डूबने से मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने
Rajnandgaon news: खैरागढ़ से एक ऐसी खबर सामने आई हैं जिसे सुन आप दंग रह जाएंगे। यह घटना ब्लॉक के सोनभट्ठा की है। पिछले तीन दिनाें से गांव में शादियों का सीजन चल रहा हैं। इसी सीजन में डीजे बजाने वाले युवक की मौत हो गई। दरअसल मृतक नागपुर महाराष्ट्र से डीजे बजाने अपने साथियों के साथ आया था।
बताया जा रहा हैं कि मृतक युवक नरेश मरस्कोल्हे (उम्र 21 वर्ष) हैं। गुरुवार के दिन दोपहर के बाद नरेश अपने साथियों के साथ गांव के ही तालाब में नहाने गया था। उसी दौरान युवक तालाब की गहराई नहीं भांप पाया और गहरे पानी में चलते जाने से डूब गया।
मौके पर पहुंची पुलिस
जब युवक को डूबते अन्य साथियों ने देखा तो ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद जालबांधा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला।
Updated on:
06 May 2023 04:59 pm
Published on:
06 May 2023 04:58 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
