26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डोंगरगांव को मिला नगर पालिका का दर्जा, अधिसूचना जारी होते ही लोगों में जबरदस्त उत्साह

Chhattisgarh News: राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव नगर पालिका परिषद का दर्जा ​मिल गया। अधिसूचना जारी करते हुए डिप्टी सीएम अरूण साव ने लोगों को बधाई दी है। कहा कि अब क्षेत्र में विकास की नई शुरुआत होगी..
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh news, dongargaon Nagar palika

डोंगरगांव को मिला नगर पालिका का दर्जा ( Photo - patrika )

Dongargaon Nagar Palika: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने डोंगरगांव को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने डोंगरगांव नगर पंचायत को नगर पालिका दर्जा दिया है। अधिसूचना जारी होने के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। कहा कि डोंगरगांव को नगर पालिका का दर्जा मिलना क्षेत्र के विकास की नई शुरुआत है। इससे नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। संकल्प है कि डोंगरगांव को एक स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकसित नगर के रूप में नई पहचान दिलाना।

Chhattisgarh News: लोगों में जबरदस्त उत्साह

लंबे समय से क्षेत्र के लोग डोंगरगांव को नगर पंचायत से नगर पालिका परिषद बनने की मांग कर रहे थे। वहीं आज सरकार ने सुन ली। मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद आज अधिसूचना जारी होने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित होने के साथ ही डोंगरगांव ने विकास के एक नए युग में प्रवेश कर लिया है। इस उपलब्धि को लेकर नगरवासियों में उत्साह और खुशी का माहौल है।

बढ़ेगा बजट

छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 के तहत डोंगरगांव नगर पंचायत का उन्नयन कर उसे नगर पालिका परिषद घोषित किया गया है। वहीं अब क्षेत्र के विकास के लिए बजट भी बढ़ेगा।

विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 14 हजार 693 आबादी वाले इस नगर को अब शहरी विकास योजनाओं में अधिक महत्व और संसाधन प्राप्त होंगे। नगर की वर्तमान सीमाएं यथावत रहेंगी। नगर पालिका परिषद का दर्जा मिलने के बाद डोंगरगांव में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, उद्यान, सामुदायिक भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए अधिक बजट उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ भी नगर को पहले की तुलना में अधिक प्रभावी ढंग से मिलेगा।

कोटा को नगर पालिका का दर्जा

बीते सप्ताह ही बिलासपुर जिले के कोटा को नगर पालिका का दर्जा मिला। बता दें कि कोटा को नगर पालिका का दर्जा देने की घोषणा उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री अरुण साव ने 14 अगस्त 2025 को की थी। उन्होंने उस समय क्षेत्र की जनभावना और विकास की जरूरतों को देखते हुए कोटा को नगर पालिका बनाने का वादा किया था। अब इस निर्णय को अमलीजामा पहनाते हुए राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर अपना वादा पूरा कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

राजनंदगांव

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग