25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Protest in Rajnandgaon: मनगटा रिसॉर्ट को बंद करने की मांग, राजनांदगांव में धरना प्रदर्शन पर बैठे लोग

Protest in Rajnandgaon: प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रिसॉर्ट का लाइसेंस निरस्त करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह केवल एक हादसा नहीं बल्कि गंभीर लापरवाही और अवैध गतिविधियों का परिणाम है।
2 min read
Google source verification

राजनंदगांव

image

Love Sonkar

image

मोहन दास कुलदीप

Jun 25, 2026

Protest in Rajnandgaon

राजनांदगांव में धरना प्रदर्शन पर बैठे लोग (Photo Patrika)

Mangata Resort Closed: राजनांदगांव जिले के मनगटा स्थित रिसॉर्ट में युवती की संदिग्ध मौत के बाद अब मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी बीच गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और सामाजिक संगठनों के लोग रिसॉर्ट को बंद कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिस रिसॉर्ट में यह घटना हुई, वहां लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन प्रशासन ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की।

प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी

धरने पर बैठे लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रिसॉर्ट का लाइसेंस निरस्त करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह केवल एक हादसा नहीं बल्कि गंभीर लापरवाही और अवैध गतिविधियों का परिणाम है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक रिसॉर्ट को सील नहीं किया जाता और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

रिसॉर्ट्स में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें

धरना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि मनगटा इलाके में लंबे समय से रिसॉर्ट्स में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिलती रही हैं। हाल की घटना ने इन आशंकाओं को और गंभीर बना दिया है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अगर समय रहते प्रशासन कार्रवाई करता, तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता था। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि क्षेत्र की सुरक्षा और सामाजिक व्यवस्था से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।

हाल ही में हुई थी युवती की मौत

मामले में पुलिस जांच भी तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि घटना वाली रात युवती अपने दोस्तों के साथ रिसॉर्ट में रुकी थी और उसी दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने इस केस में कई लोगों से पूछताछ की है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य सबूतों की जांच जारी है। इस बीच कुछ आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा। इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन की ओर से लोगों को शांत रहने और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया गया है। फिलहाल पूरे जिले की नजर इस मामले पर बनी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

राजनंदगांव

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग