
गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम (Photo Patrika)
Accident News: राजनांदगांव जिले के अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय मासूम की जान चली गई। बताया जा रहा है कि गुंडरदेही में तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मासूम की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।
ग्रामीणों ने दुर्घटना के लिए तेज रफ्तार वाहनों को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मासूम की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने दुर्घटना के लिए तेज रफ्तार वाहनों को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।
चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना के कारण कुछ समय तक सड़क पर यातायात बाधित रहा। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने और चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
डोंगरगढ़ में सामान्य वन परिक्षेत्र अंतर्गत देवकट्टा जलाशय से करीब चार किलोमीटर दूर घोटिया खार क्षेत्र में बरसाती पानी के संग्रहण के लिए चल रहे गड्ढा निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार को एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली, मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
शिवपुरी ढारा एवं देवकट्टा क्षेत्र के 20 से अधिक मजदूर पिछले डेढ़ महीने से घोटिया खार में गड्ढा निर्माण कार्य में लगे हुए हैं। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बाकलेड़ी निवासी शिवचरण ठाकुर पिता खोरबाहरा ठाकुर दो गड्ढों की खुदाई करने के बाद अचानक अस्वस्थ हो गए। साथी मजदूरों ने उन्हें पेड़ की छांव में आराम करने की सलाह दी और स्वयं काम में जुट गए।
Updated on:
26 Jun 2026 01:12 pm
Published on:
26 Jun 2026 12:32 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
