1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादीशुदा का था 19 साल के लड़के से अवैध संबंध, जब महिला ने देखा BF को दूसरी लड़की के साथ संदिग्ध हालत में तो…

एक दिन उसे दूसरी महिला के साथ शादीशुदा प्रेमिका ने पकड़ लिया। उसके बाद इन संबंधों में हलचल मच गई।

2 min read
Google source verification
double murder case

शादीशुदा का था 19 साल के लड़के से अवैध संबंध, जब महिला ने देखा BF को दूसरी लड़की के साथ संदिग्ध हालत में तो...

राजनांदगाव. अक्सर अवैध संबंध एक दिल दहला देने वाली वारदात पर जाकर ही खत्म होते है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव में सामने आया है।जहां अवैध संबंधों के चलते महिला और उसके मासूम बच्चे की हत्या कर दी गई।19 साल के आरोपी का शादीशुदा महिला के साथ संबंध था। फिर भी उसने गांव की दूसरी महिला के साथ रिश्ता बना लिया।एक दिन उसे दूसरी महिला के साथ शादीशुदा प्रेमिका ने पकड़ लिया। उसके बाद इन संबंधों में हलचल मच गई। आइए जानते है पूरा मामला...

ये मामला डोंगरगढ़ थानाक्षेत्र के कोलेन्द्रा का है। जहां एक शादीशुदा महिला हेमबाई वर्मा का गांव के धनेश्वर वर्मा (19) से अवैध संबंध था। महिला लड़के से 20 साल बड़ी थी और उसका 1 बेटा भी था। लेकिन लड़का यही नहीं रुका। उसका उसी गांव की एक और महिला से प्रेम संबंध चलने लगा।दूसरी महिला के साथ उसे आपत्तिजनक हालत में गांव वालों ने देख लिया।जिसके बाद मामला गांव में फैल गया। इस बात पर गांव में बैठक भी हुई।

जिसके बाद घटना की जानकारी लड़के की शादीशुदा प्रेमिका को भी हो गई। वह लड़के से इस बात पर गुस्सा हो गई।वह इस बारे में बात करने के लिए धनेश्वर के पास गई। इस दौरान दोनों में विवाद बहुत बढ़ गया।आरोपी ने महिला पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करते समय उसे महिला के 11 साल के बेटे कार्तिक ने देख लिया। सबूतों को छुपाने के लिए आरोपी ने उसकी भी हत्या कर दी। और लाश को तालाब में फेंक कर फरार हो गया।

जब लड़के की लाश तालाब में दिखी तो लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने जांच के बाद पूरे मामले को सुलझा कर इसका खुलासा किया।