रोपा लगाने से ज्यादा बोआई करते हैं
आधुनिकता के इस युग में आज भी अंचल के किसान पुरानी पद्धति से खेती कर रहे है और हाथों से रोपा लगवा रहे है। क्षेत्र के किसान रोपा लगाने से ज्यादा सीधे खेतो में धान की बीज डालकर बोआई करते है। क्षेत्र के बेलगाँव, डारागाँव, पलांदुर, डोड़की, छिपा, माड़ीतराई, कुसमी, लमानिन, जटकन्हार, धुसेरा, नागतराई, हरनसिंगी, अछोली, कलकसा, भैसरा, कटली, रिवागहन, कोलेन्द्रा, ठाकुरटोला, खैरबना सहित क्षेत्र मे रोपाई का कार्य तेजी से चल रहा है। क्षेत्र के किसानों सहित लोगों को इस बार अच्छी बारिश की उम्मीद है। इस वर्ष किसानों को पिछले वर्ष की अपेक्षा अच्छी बारिश की उम्मीद में किसान खेती कार्य को लगन से करने में लगे हुए है।