5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉ. रमन सिंह ने किया था राजनांदगांव की पूर्व मेयर शोभा का कन्यादान, कोरोना से जंग हार गई गांव की नोनी

2004 में महापौर बनने के बाद उन्होंने राज्य सरकार की कन्यादान योजना में एक हजार निर्धन कन्याओं के साथ सामूहिक विवाह समारोह में शादी की थी और उनका कन्यादान तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिह ने किया था। (chhattisgarh coronavirus update )

less than 1 minute read
Google source verification
डॉ. रमन सिंह ने किया था राजनांदगांव की पूर्व मेयर शोभा का कन्यादान, कोरोना से जंग हार गई गांव की नोनी

डॉ. रमन सिंह ने किया था राजनांदगांव की पूर्व मेयर शोभा का कन्यादान, कोरोना से जंग हार गई गांव की नोनी

राजनांदगांव. पूर्व महापौर और वर्तमान में नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शोभा सोनी का कोरोना के चलते एम्स रायपुर में बुधवार को निधन हो गया। राज्य बनने के बाद महापौर के लिए हुए पहले प्रत्यक्ष चुनाव में उन्होंने भाजपा की टिकट पर जीत दर्ज की थी। 2004 में महापौर बनने के बाद उन्होंने राज्य सरकार की कन्यादान योजना में एक हजार निर्धन कन्याओं के साथ सामूहिक विवाह समारोह में शादी की थी और उनका कन्यादान तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिह ने किया था। इसके बाद से वह गांव की नोनी शोभा सोनी के नाम से पूरे शहर में प्रसिद्ध हो गईं। राजनांदगांव की पूर्व महापौर सोनी को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कतआ रही थी। आज दोपहर ही उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट करने की भी खबर आई थी और अभी कुछ देर पहले उनके निधन की खबर आई है।

पति, बेटी भी थे संक्रमित, हो गए ठीक
अगस्त महीने में पूर्व महापौर सोनी की कोविड रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। इसके बाद उनके पति और फिर बेटी भी पाजिटिव पाए गए थे। राजनांदगांव में इलाज के दौरान पति और बेटी ठीक हो गए जबकि शोभा को रायपुर एम्स रेफर किया गया था।

2004 में बनीं थी महापौर
सोनी 2004 में राजनांदगांव की महापौर चुनी गई थीं। उन्होंने महापौर के प्रत्यक्ष चुनाव में मौजूदा महापौर हेमा देशमुख को पराजित किया था। इससे पहले शोभा पार्षद थी। इस बार शोभा तुलसीपुर वार्ड से चुनाव जीतकर आई थी और भाजपा की ओर से महापौर उम्मीदवार थीं। उन्हें कांंग्रेस की हेमा देशमुख से एक वोट से पराजित हो गईं थीं। वर्तमान में वे नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष थीं।