Cyber Fraud: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। साइबर ठग शिक्षित, नौकरी पेशा लोगों को भी आसानी से निशाना बनाकर ठगी कर रहे हैं। साल्हेवारा क्षेत्र के रामपुर निवासी एक पोस्टमैन से उनके मोबाइल पर डेबिट कार्ड की वैधता समाप्त होने का मैसेज भेजकर डेढ़ लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई।