
महाअष्टमी पर दुर्गा पंडाल और देवी मंदिरों में चलता रहा हवन-पूजन का दौर
राजनांदगांव। Chhattisgarh News: शारदीय नवरात्र का महाअष्टमी पर्व रविवार को मनाया गया। सभी देवी पंडाल व मंदिरों में विशेष हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया। रविवार को सुबह से ही शीतला और देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नौ दिनों तक शक्ति की विशेष-पूजा अर्चना के बाद सोमवार को सेवा भजनों के साथ माता को विदाई दी जाएगी।
शहर से लेकर गांवों में देवी प्रतिमा और ज्योत-जंवारा का सुबह से विसर्जन का दौर शुरू हो जाएगा। शहर में विराजे देवी प्रतिमाओं का विसर्जन मोहारा स्थित विसर्जन कुंड में होगा। देवी प्रतिमाओं को ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था भी की गई है। इसके बाद बुधवार को असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी मनाया जाएगा। इसे लेकर आयोजन समिति तैयारी में जुटी है।
शहर में चार जगहों पर रावण दहन होगा
नवरात्र के बाद शहर में चार जगहों पर दशहरा पर्व को लेकर बड़ा आयोजन होगा। सभी जगहों में रामलीला के बाद रावण के विशालकाय पुतले का दहन किया जाएगा। सभी जगहों में आतिशबाजी विशेष रहेगी। म्यूनिस्पल स्कूल मैदान में बाहर से आए कलाकार कंप्यूटराइज्ड आतिशबाजी करेंगे। स्टेट स्कूल मैदान में 51 फीट रावण के पुतले का दहन होगा। कमला कॉलेज ग्राउंड और गौरी नगर में भी बड़ा आयोजन होगा।
Published on:
23 Oct 2023 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
