12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Accident: तेज रफ़्तार का कहर, बाइकों में भिड़ंत से दो युवकों की हुई मौत

CG Accident: तेज रफ़्तार दो बाइक के आमने-सामने जोरदार भिंड़त होने की घटना सामने आई है। घटना में बाइक चला रहे दोनों युवकों को गंभीर चोटें आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
सड़क हादसे में पत्नी की मौत समेत 3 घायल (Photo Patrika)

सड़क हादसे में पत्नी की मौत समेत 3 घायल (Photo Patrika)

CG Accident: सड़कों पर रफ़्तार का कहर जारी है। तेज रफ़्तार की वजह से आए दिन दुर्घटना सामने आ रही है और लोगों की जान जा रही है। वनांचल के साल्हेवारा थाना क्षेत्र के ग्राम नचनिया टोला में तेज रफ़्तार दो बाइक के आमने-सामने जोरदार भिंड़त होने की घटना सामने आई है। घटना में बाइक चला रहे दोनों युवकों को गंभीर चोटें आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है।

पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है। घटना से दोनों मृतक युवकों के परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुण्डाटोला थाना गंडई निवासी धनुष नेताम मंगलवार को अपने मां और पिता को बाइक में बैठा कर नहावन कार्यक्रम में ग्राम कोयलाझोरी में अपने किसी रिश्तेदार के यहां आया था। धनुष अपने माता पिता को रिश्तेदार के घर कोयलारझोरी में छोड़ कर बाइक में कहीं घूमने निकला था।

इस दौरान वापस कोयलारझोरी जाते समय ग्राम नचनिया टोला में स्कूल के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार नचनियाटोला के ही निवासी युवक जल सिंग मेरावी के बाइक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि जल सिंग मेरावी बाइक में सब्जी लेने साल्हेवारा का बाजार गया था और सब्जी खरीद कर वापस घर लौट रहा था।

इस दौरान घर पहुंचने के पहले नचनिया में ही धनुष नेताम के बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक तेज गति से चल रहा था। टक्कर के बाद दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और दोनो युवक धनुष नेताम व जल सिंह मेरावी के सिर व अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस दोनों के शव के पोस्ट मार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है।