31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाने की प्रक्रिया हुई शुरू, दो पहिया वाहन के लिए इतनी है शुल्क

CG News: हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाया जा रहा है। आरटीओ के अनुसार जिले में 2 लाख 70 हजार वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 28 Apr 2025, 2:07 PM IST

CG News: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए दो दिन तक शिविर, यह होंगे जरुरी दस्तावेज

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए दो दिन तक शिविर (Photo Patrika)

CG News: सुरक्षा के मद्देनजर 2019 के पहले के सभी दो पहिया, चार पहिया सहित अन्य सभी प्रकार के वाहनों का नंबर प्लेट बदलना अनिवार्य है। पुराने नंबर प्लेट की जगह अब हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाया जा रहा है। आरटीओ के अनुसार जिले में 2 लाख 70 हजार वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: CG News: 2019 से पहले के सभी वाहनों में लगाने होंगे नए नंबर प्लेट्स, दो पहिया वाहन के लिए इतनी है शुल्क

विभाग के दफ्तर में वाहन मालिकों के मोबाइल रजिस्ट्रेशन व प्लेट लगाने का काम शुरु हो चुका है। परिवहन विभाग (आरटीओ) से मिली जानकारी के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली के द्वारा सभी प्रकार के वाहनों मेें हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य किया है। इसके तहत 2019 के पहले के वाहनों में लगे नंबर प्लेट को बदलकर हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाया जा रहा है।

इसलिए जरूरी

यह प्लेट एल्युमीनियम से बनी होती है, इसमें वाहन की पूरी जानकारी देने वाला क्रोमियम आधारित होलोग्राम होता है, इसमें एक यूनिक लेज़र कोड होता है, जिसे हटाना मुश्किल होता है, स्नैप लॉक होता है, जिससे इसे बिना अनुमति के नहीं बदला जा सकता, रेट्रो-ऱिलेक्टिव फ़िल्म होती है, जिससे कम रोशनी में भी वाहन आसानी से दिखता है, इससे वाहन चोरी रुकती है और चोरी होने पर वाहन आसानी से पकड़ा जा सकता है, इससे ट्रैफ़िक पुलिस को कानून-भंग करने वालों को पहचानने में आसानी होती है, इससे वाहन ट्रैकिंग और निगरानी बेहतर होती है, इससे वाहन पंजीकरण और कानून-पालन में सुधार होता है।

5 हजार वाहनों का हो चुका पंजीयन

जिला परिवहन अधिकारी आनंद शर्मा ने बताया कि वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाने का काम जारी है। अब तक लगभग 5 हजार वाहनों का रजिस्ट्रेशन व मोबाइल लिंक करने का काम हो चुका है। हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट में वाहन स्वामी के पंजीकृत वाहन में मोबाइल नंबर अपडेट किया जा रहा है। वाहन मालिक परिवहन कार्यालय में पहुंचकर अपना नंबर प्लेट बदलने व मोबाइल लिंक करा रहे हैं।