12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: केले की फसल में चना का बीमा, कर दिया लाखों का फर्जीवाड़ा

CG News: तीन करोड़ रुपए का भुगतान किसानों के खातों में स्थानांतरित किया। इसी दौरान आमगांव पंचायत में लगभग 170 एकड़ जमीन पर केले और सब्जी वर्गीय फसल लगी होने के बावजूद चना का बीमा दर्शाया गया और फर्जी तरीके से लाखों रुपए का दावा भुगतान कर दिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
CG News: केले की फसल में चना का बीमा, कर दिया लाखों का फर्जीवाड़ा

CG News: ग्राम पंचायत आमगांव में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां केले की फसल में चना का बीमा कराकर लाखों रुपए का दावा भुगतान कर दिया गया है। मामले का खुलासा होते ही कृषि विभाग और बीमा कंपनी में हड़कंप मच गया है।

जानकारी अनुसार वर्ष 2024-25 में छुरिया विकासखण्ड के ढाई हजार हेक्टेयर रकबे में किसानों ने रबी फसल का बीमा कराया था। इसकी एवज में बीमा कंपनी ने करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए का भुगतान किसानों के खातों में स्थानांतरित किया। इसी दौरान आमगांव पंचायत में लगभग 170 एकड़ जमीन पर केले और सब्जी वर्गीय फसल लगी होने के बावजूद चना का बीमा दर्शाया गया और फर्जी तरीके से लाखों रुपए का दावा भुगतान कर दिया गया।

सूत्रों का कहना है कि जिन खसरों पर बीमा कराया गया, वहां बारहों महीने केला और सब्जियां बोई जाती हैं। इसके बावजूद कृषि विभाग और बीमा कम्पनी की मिलीभगत से चना फसल का बीमा दर्ज किया गया। इस घोटाले में बीमा कंपनी के एजेंट की भूमिका सबसे ज्यादा संदिग्ध मानी जा रही है।

शिकायत पूर्व विधायक छन्नी चंदू साहू ने अनुविभागीय कृषि अधिकारी से की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने उच्च स्तरीय जांच टीम गठित की है।