15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सघन पल्स पोलियो अभियान: एक लाख से ज्यादा बच्चों को पिलाएंगे पोलिया की दवा, 478 बूथों को 96 सेक्टरों में बांटे

Pulse Polio: पल्स पोलियो को लेकर जिले में महा अभियान 3 से 5 मार्च तक चलाया जाएगा। शून्य से पांच वर्ष तक सभी बच्चों को दो बूंद दवा पिलाई जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
bhilai_1.jpg

Rajnandgaon News: पल्स पोलियो को लेकर जिले में महा अभियान 3 से 5 मार्च तक चलाया जाएगा। शून्य से पांच वर्ष तक सभी बच्चों को दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके बंसोड़ के निर्देशन व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: बारात में नाचने को लेकर जमकर हुआ विवाद, नाबलिग समेत दो लोगों ने युवक को उतारा मौत के घाट...फैली सनसनी

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार पहले दिन 3 मार्च को जिले के निर्धारित कुल 478 बूथ में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद 4 व 5 मार्च को छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, प्रशिक्षु नर्सिंग, पैरामेडिकल छात्राओं का सहयोग लिया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसोड़ ने बताया कि विश्व पोलियो उन्मूलन के अंतर्गत राष्ट्रीय टीकाकरण का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जिले के कुल लक्षित बच्चों की संख्या 1 लाख 19 हजार 505 है। सभी टीमों को समय पर पोलियों की दवा उपलब्ध कराने एवं कार्य संपादन की निगरानी के लिए 478 बूथों को 96 सेक्टरों में विभाजित एक-एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें: CM हाउस में पिस्टल लेकर घुसा युवक, फिर जो हुआ..... तीन सुरक्षाकर्मी पर हुई बड़ी कार्रवाई

बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन में भी पिलाएंगे खुराक

सभी ब्लाक के गांवों के अलावा बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन में पोलियो बूथ बनाने के साथ ट्रांजिट टीमों के द्वारा निर्माणाधीन क्षेत्र, खदानों, ईंट भट्टा, स्लम एरिया, मेला, बाजार आदि में भी छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए टीम का गठन किया गया है।