जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ स्थित 40वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट डाक्टर ए. बलराज से 1 जून को डाक्टर आरएस प्रवीण कुमार (आईपीएस) नाम के एक फेसबुक मित्र ने संदेश भेजा कि सीआरपीएफ अधिकारी संतोष की मदद करे। उन्होंने नम्बर मांगा। तब कमांडेंट द्वारा अपना मोबाइल नम्बर भेजा गया। इस दौरान अनजान मोबाइल धारक ने सीआरपीएफ अधिकारी संतोष के नाम से फर्जी आईडी बना कर ए बलराज से फोन कर 90 हजार फिर 75 हजार रुपए की मांग की।