5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे माता बम्लेश्वरी के दर्शन करने पहुंची छत्तीसगढ़

दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे छत्तीसगढ़ डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन करने पहुंची. 16 दिसबंर 1993 को जन्मी दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला नागपुर निवासी ज्योति आमगे की हाइट महज 2 फिट 1 इंच है. उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस और गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकार्ड में दर्ज है.

2 min read
Google source verification
दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे माता बम्लेश्वरी के दर्शन करने पहुंची छत्तीसगढ़

दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे माता बम्लेश्वरी के दर्शन करने पहुंची छत्तीसगढ़

देश में धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्रों में शामिल छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव जिले के डोंगरगढ़ में ऊंची पहाड़ी पर स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर का दर्शन करने के लिए दुनिया की सबसे छोटी महिला पहुंची. मंगलवार को दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे अपने परिवार के साथ मां बम्लेश्वरी मंदिर में पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया. इस छोटी महिला को देखने के लिए मंदिर में मौजूद लोगों का तांता लग गया. इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के सहमंत्री बब्लू शांडिल्य ने चुनरी और माताजी का फोटो भेंट कर उनका स्वागत किया.

मां बम्लेश्वरी का धाम यह मंदिर चारों ओर पहाड़ों से घिरा है. 1,600 फीट की ऊंचाई पर मां बम्लेश्वरी विराजी हैं. मंदिर तक पहुंचने के लिए 1000 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। बुजुर्ग लोग भी मां के दर्शन कर सकें इसके लिए यहां रोपवे बनाया गया है. मां बम्लेश्वरी का मंदिर देश-विदेश में विख्यात है. यहां वर्ष में दो बार नवरात्र पर लगने वाले मेले में करीब 20 लाख भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं. शेष सामान्य दिनों में पांच लाख दर्शनार्थी माई के दरबार में हाजिरी लगाते हैं.

ज्योति आमगे का जन्म 16 दिसंबर 1993 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था. ज्योति की मां का नाम रंजना और पिता का नाम किशनजी आगमे है. माता-पिता दोनों सामान्य हैं. लेकिन ज्योति जन्म से कद की छोटी और कम वजन की रहीं. ज्योति आमगे की हाइट 2 फिट 1 इंच है. उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस और गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकार्ड में विश्व की सबसे छोटे कद की महिला के रूप में दर्ज है. अपनी लंबाई के कारण वो दुनियाभर में फेमस हो गई और आज किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है. बताया जाता है कि ज्योति को एकोंड्रॉप्लासिया (Achondroplasia) नामक हड्डियों की बीमारी है. कई डॉक्टर्स से भी ज्योति को दिखाया गया लेकिन उसकी हाइट नही बढ़ी। लाख कोशिशों के बावजूद नागपुर की रहने वाली ज्योति की हाइट आखिरकार नहीं ही बढ़ सकी.