1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोकपुर प्रतिक्षालय बना शराबियों का अड्डा, यात्रियों को हो रही परेशानी, साफ-सफाई का है अभाव

तंबाखू, गुटखा, पान के पीक की गंदगी से अटा पड़ा है प्रतिक्षालय
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Nakul Ram Sinha

•

Updated: 16 Jun 2020, 6:28 AM IST

Kokpur waiting room becomes a liquor base, travelers are in trouble, lack of cleanliness

तंबाखू, गुटखा, पान के पीक की गंदगी से अटा पड़ा है प्रतिक्षालय

राजनांदगांव / डोंगरगांव. यात्रियों के बैठने व ठहरने के लिए अंचल के ग्राम कोकपुर के यात्री प्रतिक्षालय का निर्माण कराया गया था किन्तु यह प्रतिक्षालय शराबियों का अड्डा बना हुआ है। इस प्रतिक्षालय में लगी कुर्सियां व शेड तंबाकू, गुटखा व पान के पीक की गंदगी से अटा पड़ा रहता है। कोरोना महामारी के चलते शासन ने गुटखा तंबाकू के बेचने व थूकने पर निषेधाज्ञा केवल कागजों तक ही सीमित रखा है। इस पर मामले में आज पर्यन्त कोई भी कार्रवाई देखने नहीं मिली है। वहीं यात्री प्रतिक्षालय कोकपुर में गंदगी के चलते राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में सरपंच ठाकुर राम ने चर्चा के दौरान बताया कि इस स्थल की गंदगी को कई बार साफ करवाया गया है किन्तु कुछ असामाजिक तत्वों के व्दारा बार-बार इसे गंदा कर दिया जाता है। इस पर नजर रखी जा रही है और शीघ्र ही कार्रवाई भी देखने मिलेगी।

मास्क न पहनने वालों के खिलाफ प्रशासनिक टीम ने की कार्रवाई
गंडई पंडरिया. पूरे देश मे तबाही मचाने वाले कोरोना वायरस के कहर और प्रवासी मजदूरों जो क्वारंटाइन सेंटर में थे वह पॉजीटिव पाए जाने को देखते हुए शासन प्रशासन के द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार सभी को मास्क पहनना अनिवार्य है। लोगों को सुधारने के लिए नगर पंचायत एवं पुलिस प्रशासन कल सोमवार को गंडई के मुख्य चौक में प्रशासनिक अमला की पूरी टीम ने अभियान चलाकर बाईक में बिना मास्क के घूमने वालों ऐसे 89 लोगों से 8 हजार 900 रुपए वसूले है। टीम में सीएमओ खुमान कश्यप, थाना प्रभारी शिव प्रशाद चंद्रा की टीम व नगर पंचायत के शत्रुहन मारकंडे, रमेशर निर्मलकर, युगल ताम्रकार की टीम नगर के मुख्य चौक पर मास्क न पहनने वालों समझाईश दी गई।