
याल्को ग्रुप के जमीन की कुर्की, निगम में राजस्व विभाग ने की जमीनों की निलामी ...
राजनांदगांव. चिटफंड कंपनी याल्को ग्रुप के कुर्की किए 3 जगहों की जमीन को जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को नीलाम करने की कार्रवाई की गई। तीनों जगहों की जमीन को नीलामी के माध्यम से 1 करोड़ 38 लाख 75 हजार रुपए में बेचा गया। मिली जानकारी के अनुसार जमीन नीलामी से अर्जित रकम को याल्को ग्रुप में निवेश किए हितग्राहियों के खाते में डाला जाएगा।
गौरतलब है कि चिटफंड कंपनी याल्को ग्रुप द्वारा जिले के सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपए का रकम अपने कंपनी में रुपए डबल करने के नाम पर निवेश कराया गया था। इसके बाद कंपनी द्वारा हितग्राहियों का रकम वापस नहीं किया गया था। मामला में जिला प्रशासन द्वारा याल्को ग्रुप के जमीनों की नीलामी कर हितग्राहियों का रकम वापस करने की पहल करने की बात कही गई थी।
चिखली की 7 डिस्मिल जमीन साढ़े 91 लाख में बिका
शनिवार को निगम में याल्को ग्रुप के तीन जगहों के जमीन को खुली बोली में नीलाम किया गया। इसमें सबसे अधिक कीमत पर शहर के चिखली स्थित जमीन की बिक्री हुई। तहसीलदार रमेश मोर ने बताया कि याल्को ग्रुप के चिखली की 7 डिस्मिल जमीन 91 लाख 50 हजार रुपए में नीलामी के जरिए बिकरी हुई। जमीन को राजनांदगांव निवासी सुमीत जायसवाल ने खरीदा। इसके अलावा ग्रुप के बरगाही स्थित 7 एकड़ 17 डिस्मिल जमीन की बिक्री 44 लाख रुपए में हुई। जमीन को राजनांदगांव निवासी समीत शर्मा ने खरीदा। इसके अलावा हरडुवा स्थित 12 डिस्मिल जमीन 3 लाख 25 हजार रुपए में बिकी। जमीन को राजनांदगांव निवासी इब्राहिम खान ने खरीदा। तीनो जमीन को खरीदने बड़ी संख्या में खरीददार बोली लगाने पहुंचे थे।
निलामी के माध्यम से बिक्री की गई
तहसीलदार रमेश मोर ने कहा कि चिटफंट कंपनी याल्को ग्रुप के हरडुवा, बरगाही और चिखली की कुर्की जमीन को नीलामी के माध्यम से बिक्री की गई। तीनो जमीन 1 करोड़ 38 लाख 75 हजार रुपए में बिकी।
Published on:
01 Dec 2019 10:12 am
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
