प्रस्तुत किए गए शोध पत्र
सेमीनार में बेहतर शोध पत्रों की प्रस्तुति के लिए सुरेश गुप्ता, रामप्रसाद कुजूर, संजय मानिकपुरी, सईद कुरैशी, हरीश द्विवेदी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हेमराज सहारे, मुकेश शुक्ला, धर्म सिन्हा, नेहरू वर्मा, अविनाश सिंह, मधुलिका देवांगन, भारतीय उइके, बसंत यादव को सम्मानित किया गया। सेमीनार में देश के 170 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें विभिन्न विद्यालय, महाविद्यालय व विश्वविद्यालयों के शिक्षाविदों ने अंग्रेजी भाषा के अध्ययन पर अपना विचार प्रस्तुत करते हुए विषय परेशानियों के कारण एवं निदान पर विस्तृत चर्चा की।