7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खैरबना में हुआ हाईस्कूल का शुभारंभ, शामिल हुए विधायक

ग्रामीणों में हर्ष का माहौल

2 min read
Google source verification
system

उद्घाटन... ग्राम खैरबना में हाईस्कूल की कक्षा 9वीं का उद्घाटन हुआ।

राजनांदगांव / गंडई पंडरिया. गंडई क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरबना में बच्चों के भविष्य को देखते हुए ग्रामवासियों की मांग पर खैरागढ़ विधायक गिरवर जंघेल ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के मुख्यबजट में शासन को प्रस्ताव भेजा था। जिसकी स्वीकृति प्राप्त होने पर खैरबना एवं आसपास के ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया। आज समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति में हाईस्कूल कक्षा 9वीं का उद्घाटन विधायक गिरवर जंघेल, राजेंद्र जंघेल, मोतीलाल जंघेल, ललित जंघेल, मनोहर यादव सहित ग्रामीणों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

गोदाम व सामुदायिक भवन का भूमिपूजन
इस अवसर पर ग्राम पंचायत खैरबना में 100 मीट्रिक टन खाद्यान्न भंडारण गोदाम भवन निर्माण 9.30 लाख एवं 6.50 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन भी किया गया। कार्यक्रम को विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम खैरबना में शासकीय माध्यमिक शिक्षा तक ही अध्ययन हो रहा था। जब मैं इस ग्राम में नंदी चबूतरा निर्माण के उद्घाटन अवसर पर यहां उपस्थित सभी ग्रामवासियों द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण कार्य एवं हाईस्कूल में उन्नयन की मांग किया गया था जिसे मैंने प्राथमिकता के साथ पूरा किया। स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अब हाईस्कूल की शिक्षा ग्रहण करने के लिए अन्य जगह जाने की जरूरत नही है। सभी बच्चों को चाहिए कि अपने ही गांव के स्कूलों में अच्छी शिक्षा ग्रहण कर लगातार अपने माता पिता और गुरुजनो सहित गांव का नाम रोशन करे।

हाईस्कूल की शिक्षा अब गांव में ही
स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अब हाईस्कूल की शिक्षा ग्रहण करने के लिए अन्य जगह जाने की जरूरत नही है। सभी बच्चों को चाहिए कि अपने ही गांव के स्कूलों में अच्छी शिक्षा ग्रहण कर लगातार अपने माता पिता और गुरुजनो सहित गांव का नाम रोशन करे। इस अवसर पर ग्राम के माता-बहने सहित शिक्षकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उद्घाटन... ग्राम खैरबना में हाईस्कूल की कक्षा 9वीं का उद्घाटन हुआ।