
पति जेल गया तो उसकी पत्नी को देख दोस्त की बिगड़ गयी नियत, मदद के बहाने...
राजनांदगाव. डोंगरगढ़ के कोलेन्द्र में रहने वाले एक युवक को उसके किये गए किसी अपराध के लिए जेल हुई तो उसकी बीवी को देख उसके दोस्त की नियत खराब हो गयी। घर में अकेला देखा उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।अकेला पा कर दोबारा दुष्कर्म का प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार कोलेन्द्रा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति किसी कारणवश जेल जेल में सजा काट रहा है। गांव में उसकी पत्नी अकेली रहती है। उसका एक दोस्त उसकी पत्नी को अकेला पा कर मदद के बहाने उसके घर गया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं उसकी हिम्मत इतनी बढ़ी की कुछ दिन बाद वह दोबारा महिला के घर पंहुचा और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा।
महिला ने इसका विरोध किया और शोर मचाने लगी। इससे आरोपी डर गया और वहां से भाग गया। घर में अकेले होने के कारण महिला डर के मारे इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं करवा सकी। जब उसका पति जेल से रिहा हुआ तो उसने पूरी बात उसे बताई। जिसके बाद वह अपने पति के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाया।
महिला की शिकायत पर दूसरे दिन पुलिस आरोपी के घर पहुंची। इसकी सुचना मिलते ही उसने घर का दरवाजा बंद कर लिया और अंदर छुप गया। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Published on:
23 Aug 2019 10:13 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
