5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेडिकल दुकानों द्वारा सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं, लग जुर्माना तो विरोध में शहर की सभी मेडिकल दुकाने बंद

एसडीएम की समझाईस के बाद माने मेडिकल संचालक, नियमित खुलेगी दुकानें

2 min read
Google source verification
Medical shops do not follow social distance, fine imposed, then all medical shops in the city closed in protest

एसडीएम की समझाईस के बाद माने मेडिकल संचालक, नियमित खुलेगी दुकानें

राजनांदगांव / खैरागढ़. लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं में शामिल दवाई दुकानों में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने पर नगर पालिका अधिकारी द्वारा शहर के दो मेडिकल स्टोर्स पर चालान की कार्रवाई के बाद शहर भर के मेडिकल दुकान संचालक बिफर गए और शहर के सभी मेडिकल दुकानों को एक साथ बंद कर दिया। कार्रवाई के बाद मामला बढ़ा तो एसडीएम निष्ठा पांडे तिवारी ने मेडिकल दुकान संचालकों नपा सीएमओ पूजा पिल्ले और एसडीओपी जीसी पति के साथ संयुक्त बैठक कर इसका हल निकालने पहल की लेकिन जिला मेडिकल एसोसिएशन द्वारा मामलें में कलक्टर से बात करने और जिले में मेडिकल दुकान संचालकों को हो रही परेशानी का स्थाई हल नहीं निकलने तक दुकानों को बंद रखने का फैसला किया गया जिसके बाद शहर में मेडिकल दुकानें शाम तक नही खुल पाई थी। शहर में लगभग दो दर्जन मेडिकल दुकानें संचालित होती है। बुधवार को शहर में कोरोना वाइरस के संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन कराने निकली नपा सीएमओ पूजा पिल्ले को बांके बिहारी मंदिर के सामने दो मेडिकल दुकानों में ग्राहकों की भीड़ दिखी। यहां दुकान संचालकों द्वारा सोशल डिस्टेंस का पालन नही कराया और किया जा रहा था जिस पर नपा टीम ने दोनो मेडिकल दुकानों पर दिशा निर्देशों की अवहेलना किए जाने पर दो दो हजार रू का फाइन कर दिया। हालंकि दोनो दुकानदारों ने सोशल डिस्टेंस के लिए पुलिस या प्रशासन की ओर से कर्मचारी तैनात किए जाने की मांग भी की लेकिन अधिकारियों ने निर्देशों का हवाला देकर दुकानदार को ही इसका पालन करनें की बात कह दी। दो मेडिकल दुकानों पर कार्रवाई के बाद मेडिकल दुकान संचालक बिफर गए।

सोशल डिस्टेंस का नहीं हो रहा पालन
कार्रवाई की जानकारी होने के बाद सभी दुकानदारों ने एक साथ शहर के सभी मेडिकल दुकान बंद कर दिए। मामलें की जानकारी आनन फानन में एसडीएम निष्ठा पांडे तिवारी के पास पहुंची तो उन्होंने मेडिकल दुकान संचालको और अधिकारियों के साथ त्वरित बैठक कर आपदा और आपातकालीन स्थिति में सभी से सहयोग मांगा। दुकानदारों ने मेडिकल संचालकों पर हो रही कार्यवाही और दिक्कतों को सामने रखते प्रशासन स्तर पर व्यवस्था देने की मांग की।

बैठक कर लिया निर्णय
शाम को हुई बैठक में दोनों पक्षों में हल निकला बैठक मे पालिका अध्यक्ष मीरा चोपड़ा गुलाब चोपड़ा, एसडीएम और सीएमओ सहित मेडिकल संचालक शामिल हुए बैठक में संक्रमण को रोकने बनाए गए दिशा निर्देश का पूर्ण पालन करने सोशियल डिस्टेंस अनिवार्य रूप से बनाए रखने और दुकान संचालकों की ओर से आई मांग पर प्रशासन अथवा नगर पालिका के कर्मचारियों को तैनात किए जाने के निर्देश दिए जाने के बाद मेडिकल संचालको ने देर शाम दुकानों का संचालन शुरू कर दिया जिसके बाद शहर के लोगों ने राहत की सांस ली।

मामले को सुलझानें में जुटे रहे
मामले को सुलझानें में अधिकारियों ने भरसक प्रयास किया। दो दुकानों पर की गई कार्रवाई की राशि भी दुकान संचालकों को वापस कर दी गई लेकिन मेडिकल संचालकों ने फैसला जिला पदाधिकारियों पर छोड़ते राशि वापस लेने से मना कर दिया। मामले में नगर पालिकाध्यक्ष मीरा चोपड़ा सहित शहर के जनप्रतिनिधि भी सामनें आए जिस पर देर शाम बैठक कर हल निकालने का प्रयास किया गया। मेडिकल संचालकों को इस आपातकालीन स्थिति में शहर सहित इलाके की स्वास्थ्य सेवा बिगडऩे का हवाला भी दिया गया।