10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति-पत्नी की नहीं बनती थी आपस में, लोकअदालत पहुंचकर किया समझौता फिर से बस गया उजड़ा घर

विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शनिवार को जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 10 Dec 2017, 11:21 AM IST

patrika

राजनांदगांव. विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शनिवार को जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया था। अदालत में दो अलग-अलग पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद का पटाक्षेप हुआ और दोनों दंपती फिर से एक हो गए। इसके अलावा नेशनल लोक अदालत में कई गंभीर मामले का निपटारा हुआ जिसमें विभिन्न प्रकार के करीब 664 मामले का निराकरण किया गया।

लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद था

शनिवार को नेशनल लोक अदालत का कार्यक्रम आयजित किया गया था। अदालत में दो फैमली के बीच विवाद का मामला सामने आया। जिसमें बरगाही निवासी भानुप्रताप और उसकी पत्नी तुलेश्वरी के बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद था।

दोनो दंपत्ति के बीच समझौता हुआ

वहीं एक और दंपत्ति तामेश्वरी व दिनेश के बीच भी पारिवारिक विवाद था। दोनों दंपत्ति लंबे समय से विवाद के चलते एक -दूसरे से अलग थेे। नेशनल लोक अदालत में दोनो दंपत्ति के बीच समझौता हुआ और दोनों पति-पत्नी फिर से एक हो गए।

10 साल से चले आ रहे विवाद का निपटारा हुआ

नेशनल लोक अदालत में कई प्रकार के 664 मामलों का निपटारा हुआ है। विधिक सेवा से मिली जानकारी के अनुसार अदालत में एक 10 साल से चले आ रहे विवाद का निपटारा हुआ। वहीं बैंकिंग, जमीन विवाद, वसूली मामला सहित सिविल प्रीलिटिगेशन सहित अन्य मामलों का निराकरण किया गया। इसके अलावा कई गंभीर मामले का निपटारा हुआ

जयभवानी द्वारा बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा ४ को
जयभवानी व्यायाम शाला की बैठक में राजनांदगांव में राज्य स्तरीय बॉडीबिल्डिंग स्पर्धा 4 जनवरी को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आयोजन समिति में संरक्षक पुरुषोत्तम अजमानी, डोमन महोबिया, अजय श्रीवास्तव, अमित अजमानी, अध्यक्ष शेख वासिम, उपाध्यक्ष विवेक रंजन सोनी, बसंत मैगी, जग्गू ठाकुर, सहसचिव अशोक श्रीवास, दीपक ठाकुर, रामवतार यादव सहित कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। यह जानकारी सचिव नीरज शुक्ला ने दी।