4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सली मुठभेड़, 7 घंटे चली ताबड़तोड़ फायरिंग, पस्त नक्सली भागे, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CG Naxal Attack: लंबे समय तक चली गोली-बारी के बाद पस्त पड़े नक्सली मैदान छोड़ कर जंगल की ओर भाग खड़े हुए। घटना स्थल से पुलिस ने नक्सलियों के भारी मात्रा में हथियार व अन्य सामान बरामद की है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 28 Mar 2024, 7:33 PM IST

rajnandgaon_naxal.jpg

CG Naxal Attack: छत्तीसगढ़ सीमा से सटे कांकेर और औंधी बार्डर में बुधवार रात गढ़चिरौली पुलिस व नक्सलियों के बीच करीब 7 घंटे तक मुठभेड़ हुई। इस दौैरान दोनों ओर से गोली-बारी होती रही। (CG Naxal Encounter) लंबे समय तक चली गोली-बारी के बाद पस्त पड़े नक्सली मैदान छोड़ कर जंगल की ओर भाग खड़े हुए। घटना स्थल से पुलिस ने नक्सलियों के भारी मात्रा में हथियार व अन्य सामान बरामद की है। मुठभेड़ के बाद छत्तीसगढ़ सीमा में सर्चिंग तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें: 30 मार्च को नक्सलियों ने किया बीजापुर बंद का आव्हान, मोदी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

गढ़चिरौली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 मार्च बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि कसनसुर चातगाव दलम और छत्तीसगढ में स्थित औंधी दलम के कुछ सशस्त्र नक्सली आगामी लोकसभा चुनाव के पृष्ठभूमी पर हिंसक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से कसनसुर से उत्तर-पुर्व में 15 किमी और जारवंडी थाना से दक्षिण-पूर्व में 12 किमी दूरी पर स्थित महाराष्ट्र और छत्तीसगढ सीमा के पास भुमकन गांव के जंगल में जमावड़ा लगा कर बैठे हैं।

यह भी पढ़ें: नक्सलियों की नापाक करतूत, सड़क खोदकर लगाया IED बम, जवानों ने किया जब्त

सूचना पर गढ़चिरौली पुलिस और सीआरपीएफ के जवान जंगल की ओर सर्चिंग में निकले थे। इस दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरु कर दिया। नक्सलियों व सुरक्षा बलों के बीच बुधवार शाम 6 बजे से रात साढ़े 11 बजे तक गोली बारी होती रही। इस बीच देर रात में गोलीबारी बंद हो गई। फिर नक्सलियों द्वारा भोर के साढ़े 4 बजे फिर से गोली-बारी शुरु की गई। सुरक्षा बलों द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों पर ताबड़तोड़ गोली से हमला किया गया। जवाबी कार्रवाई के बाद पस्त पड़े नक्सली मौके से फरार हो गए। सुबह पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। इस दौरान मौके से नक्सलियों का बड़ी मात्रा में हथियार व अन्य सामान बरामद की गई।