12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: नाइजीरियन व दक्षिण अफ्रीका के साइबर ठग गिरफ्तार, सवा लाख की ऑनलाइन ठगी

CG News: आरोपियों ने स्नैप चैट के अकाउंट डेकेन्ड्रीक 24 कालिन्स लियो 25 के माध्यम से युवती से संपर्क कर फर्जी तरीके से दोस्ती कर स्वयं को आर्थिक रूप से सपन्न विदेशी नागरिक बताया।

2 min read
Google source verification
CG News: नाइजीरियन व दक्षिण अफ्रीका के साइबर ठग गिरफ्तार, सवा लाख की ऑनलाइन ठगी

नाइजीरियन व दक्षिण अफ्रीका के साइबर ठग गिरफ्तार (Photo Patrika)

CG News: चिचोला चौकी क्षेत्र में एक युवती से स्नैप ऐप पर फेक अकाउंट बनाकर दोस्ती की फिर विदेश से मंहगे गिट व पाउंड पार्सल में भेजने के नाम पर सवा लाख रुपए ऑनलाइन ठगी कर ली गई। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने 2 नाइजीरियन व 1 दक्षिण अफ्रीका मूल के आरोपी को दिल्ली से गिरतार किया है। आरोपियों के पास से फ्राड में इस्तेमाल किए 2 लैपटॉप, 14 नग एंड्राईड मोबाइल, 6 की-पेड मोबाइल सेट, 5 बंद मोबाइल कुल 25 मोबाइल एवं 5 एटीएम कार्ड, 32 सिम जब्त जब्त किए गए हैं।

एसपी मोहित गर्ग ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपियों ने स्नैप चैट नाम से फर्जी अकाउंट बनाया था। आरोपियों ने स्नैप चैट के अकाउंट डेकेन्ड्रीक 24 कालिन्स लियो 25 के माध्यम से युवती से संपर्क कर फर्जी तरीके से दोस्ती कर स्वयं को आर्थिक रूप से सपन्न विदेशी नागरिक बताया।

विदेश से महंगे गिट व विदेशी रकम (पाउंड) भेजने का झांसा देकर पार्सल को एयरपोर्ट में कस्टम वालों द्वारा पकड़ने का डर बताकर उसे छुड़वाने के एवज में 1 लाख 23 हजार 700 रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली।

एसपी गर्ग ने बताया कि शिकायत पर चिचोला पुलिस व साइबर सेल की टीम जांच में जुटी। आरोपी द्वारा प्रयुक्त मुय स्नैप चैट अकाउंट के विश्लेषण करने पर पता चला कि आईपी एड्रेस से लिंक मोबाइल लोकेशन उत्तम नगर न्यू दिल्ली में पाया गया। पुलिस टीम थाना डाबरी द्वारका नई दिल्ली क्षेत्रांतर्गत चाणक्य पैलेस पहुंची। मोबाइल नंबर धारक संदेहियों को घेराबंदी कर हिरासत लिया।

पूछताछ में मोबाइल नंबर के धारक द्वारा अपना नाम स्टीफन उर्फ लक्की, डेडन जो पिता गुइताया वर्तमान पता चाणक्य पैलेस जनकपुरी नई दिल्ली, स्थायी पता मकान संया 142 अमिनबो, देश आइवरी कोस्ट (दक्षिण अफ्रीका) बताया। पुलिस ने मौके पर ही उसके सहयोगी आरोपी किंग्सले पिता जोसेफ वर्तमान पता चाणक्य पैलेस जनक पुरी नई दिल्ली स्थायी पता ओग्वु शहर अनंबरा देश नाइजीरिया व जॉर्ज चक्चुुमेका पिता चक्कुुमेका पता हाउस नंबर डब्ल्यू जेड 93 सीओम विहार उत्तम नगर पश्चिम दिल्ली, स्थायी पता एटी ओनित्शा शहर असाबा देश नाइजीरिया को गिरतार कर लिया। आरोपियों पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।