18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

4 माह से वेतन नहीं, काम बंद, शहर में कचरा जमा होने से बढ़ी दिक्कत

Rajnandgaon News: नगर निगम प्रशासन की लचर व्यवस्था की वजह से नगर निगम के कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।

2 min read
Google source verification
No salary for 4 months, work stopped Rajnadgaon News

शहर में कचरा जमा होने से बढ़ी दिक्कत

राजनांदगांव। Chhattisgarh News: नगर निगम प्रशासन की लचर व्यवस्था की वजह से नगर निगम के कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने सोमवार से काम बंद कर दिया है। कर्मचारियों के काम बंद करने से शहर भर में गंदगी पसरी हुई है। वहीं अन्य विभाग के कर्मचारी भी वेतन नहीं मिलने से आन्दोलन करने की तैयारी में है।

काम बंद कर हड़ताल में गए सफाई कर्मचारियों ने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा पिछले चार माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने बताया कि निगम प्रशासन से वेतन की मांग करने पर जल्द वेतन भुगतान करने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन चार माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। कर्मचारियों में नाराजगी बनी हुई है। बताया कि वे निगम का घेराव भी कर चुके हैं।

यह भी पढ़े: डोंगरगढ़ मेला स्थल में चाकू लहरा कर दुकानदारों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

घर में राशन खत्म और बच्चों का फीस जमा नहीं

कर्मचारियों ने बताया कि वेतन नहीं मिलने से बच्चों की स्कूल फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं। वहीं किराना दुकानों में राशन सामानों की उधारी होने से अब उधार भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में उन्हें परिवार चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से वेतन का भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। कर्मचारियों ने निगम प्रशासन पर वेतन के मामले में गुमराह करने का आरोप लगाया।

हर माह 1 करोड़ आवक, पौने तीन करोड़ वेतन में खर्च

निगम की माली हालत काफी खराब है। आवक के साधन नहीं होने से कर्मचारियों को समय परह वेतन का भुगतान नहीं होता। मिली जानकारी के अनुसार निगम म कर्मचारियों की संख्या 769 है। जिसमें नियमित कर्मचारियों की संख्या 417 है और प्लेसमेंट कर्मचारी 352 है। इन कर्मचारियों का हर माह का वेतन लगभग 2 करोड 80 लाख रुपए होता है। जबकि निगम में टैक्स से आय 1 करोड़ के आसपास है। निगम द्वारा टैक्स वसूल नहीं कर पाने की वजह से स्थिति खराब है। ऐसे में आय से अधिक वेतन में खर्च होने से कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है।

कर्मचारियों का एक-दो माह का वेतन जारी नहीं हुआ है। राज्य शासन से राशि आने वाली है। जल्द वेतन का भुगतान किया जाएगा। कर्मचारियों के इसकी जानकारी दे दी गई है। जानकारी देने के बाद सफाई कर्मचारी काम में लौट गए हैं। -अभिषेक गुप्ता, आयुक्त नगर निगम

यह भी पढ़े: जंगल से लेकर बॉर्डर तक हो रही हर वाहनों की जांच


बड़ी खबरें

View All

राजनंदगांव

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग