
Breaking: रानी सागर तालाब में बुजुर्ग ने छलांग लगाकर की आत्महत्या, शव ढूंढ रहे गोताखोर, Video
राजनांदगांव. शहर के रानी सागर तालाब में बीती रात एक बुजुर्ग ने छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली है। आत्माहत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
वहीं बुजुर्ग का शव भी नहीं मिला है। गोताखोर शव खोजने में जुटे है। शुक्रवार को बुजुर्ग की आत्महत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के गोताखोर पहुंचे। वे बुजुर्ग का शव तलाश रहे हैं पर अभी तक नहीं मिला है।
गाड़ी और चप्पल मिला तालाब के पास
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कामठी लाइन निवासी 65 वर्षीय रमेश चोपड़ा गुरुवार रात को घर से निकला थे। शुक्रवार की सुबह उनकी गाड़ी और चप्पल रानी सागर तालाब के पास मिला। जिसके बाद परिजनों ने उनके आत्महत्या की आशंका व्यक्त की। जिसे आधार मानकर पुलिस शव तलाश रही है। आत्महत्या की घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास लोगों का जमावड़ा लग गया है।
इसके पहले भी बुजुर्ग ने दी थी जान
रानी सागर तालाब में पिछले साल अपनों से दु:खी होकर एक बुजुर्ग ने अपनी जान दे दी थी। बुजुर्ग का चप्पल तालाब के पास पड़ा मिला था। पुलिस ने जब तालाब में गोताखोर उतारे तेा उनका शव भी बरामद हो गया था।
Published on:
15 Feb 2019 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
