रेत तस्करी के दौरान जिले में पहली बार हुई इस अपराधिक घटना हुए लगभग एक से डेढ़ माह बीत चुका है, किन्तु अब मामले में मुख्य आरोपी माने जा रहे अभाविप नेता संजय सिंह की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इसे लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में 24 जुलाई को बसंतपुर थाने का घेराव किया जाएगा। इस संबंध में छाबड़ा ने कहा कि जब तक मुख्य सरगना की गिरफ्तारी नहीं होगी, प्रदर्शन जारी रहेगा।