बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता हम सब ने देखी है। उसकी सफलता के लिए मैं हमारे सैन्य बलों और उनकी क्षमता को बहुत-बहुत सैल्यूट करता हूं। उनको बधाई, बहुत-बहुत अभिनंदन। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आदरणीय केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी, आदरणीय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी ने और हमारे विदेश विभाग या विदेश की नीति सभी सम्मिलित रूप से और पिछले सप्ताह-दस दिन से जिस तरीके से योजनाएं रणनीति बनाकर और लगातार इस पर फोकस करके इस ऑपरेशन को सफलता पूर्वक किया है। इसके लिए बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं, बधाई देता हूं। विशेषता ये रही है कि ऐसे 9 आतंकवादियों के जो अड्डे हैं, विभिन्न आतंकवादी जो पाकिस्तान में अड्डे बनाकर उसमें रह रहे हैं सिर्फ उसको ही टारगेट करके इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है।