
नक्सलियों ने मानपुर-सीतागांव मार्ग पर फिर फेंके पर्चे चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी
राजनांदगांव। CG Election 2023 : चुनाव नजदीक आते ही नक्सली प्रभावित क्षेत्र में सक्रिय हो गए है। नक्सलियों द्वारा एक बार फिर मानपुर-सीतागांव मार्ग पर पर्चा फेंक कर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी गई है। इससे पहले भी नक्सलियों ने सीतागांव में पंखाजूर रोड पर बैनर लगाकर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी थी।
मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों द्वारा शनिवार को मानपुर से सीतागांव मार्ग पर पर्चा फेंक कर चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई है। वहीं इस पर्चे में भी भाजपा को निशाने में लिया गया है। इसके अलावा वोट मांगने आने वाली अन्य राजनीतिक पार्टियों को भी कटघरे में खड़ा किया है। पर्चे में भाकपा माओवादी लिखा हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
Published on:
29 Oct 2023 01:24 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
