
राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बीते रविवार कासनपुर क्षेत्र में हुए मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों में से 18 की शिनाख्ती के बाद 13 माओवादियों के परिजनों ने शव हासिल कर लिए हैं, जबकि पांच माओवादियों के शव पर अब तक किसी ने दावा नहीं किया है। गढ़चिरौली पुलिस ने एक बार फिर शव के संबंध में अपील जारी की है।
नक्सलियों के 32 शव किए थे बरामद
उल्लेखनीय है कि गढ़चिरौली में पिछले सप्ताह मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली थी। पहले दिन 16 शव बरामद करने के बाद दूसरे और फिर तीसरे दिन भी माओवादियों के शव बरामद होने का सिलसिला जारी था। तीन दिनों में पुलिस ने 32 शव बरामद किए थे। गढ़चिरौली पुलिस की इस कार्रवाई को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है।
18 की हुई थी शिनाख्त
मारे गए माओवादियों में से 18 की शिनाख्त पुलिस ने कर ली थी। एक करोड़ रूपए से ज्यादा के इनामी हार्डकोर माओवादियों के मारे जाने की जानकारी शिनाख्ती के बाद हुई थी। शेष माओवादियों की शिनाख्ती के प्रयास पुलिस लगातार कर रही है।
13 के शव परिजन ले गए
गढ़चिरौली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिनाख्ती होने के बाद सभी के परिजनों को शव ले जाने के लिए सूचना जारी किया गया था। इसके बाद 13 माओवादियों के शव परिजनों ने ले लिए हैं। परिजनों ने उनके शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है।
पांच के परिजन नहीं आए
मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों में जिनकी शिनाख्त हो गई है उनमें से पांच के परिजनों ने सूचना देेने के बाद भी शव को लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। ये शव अब भी गढ़चिरौली की मरच्र्युरी में रखे हुए हैं।
लोगों से अपील
गढ़चिरौली पुलिस ने शिनाख्ती नहीं होने वाले शव को लेकर अपील जारी की है। पुलिस ने आम लोगों से कहा है कि यदि वे मृत माओवादियों के संबंध में कुछ जानकारी रखते हों तो वे पुलिस को सूचना दें ताकि उनके परिजनों तक जानकारी पहुंचाई जा सके। पुलिस ने बताया कि ये शव भी गढ़चिरौली जिला अस्पताल की मरच्र्युरी में सुरक्षित रखे हुए हैं।
Published on:
28 Apr 2018 01:49 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
