
अधिसूचना जारी करने में देरी
Rajnandgaon news: राजनांदगांव के पार्षदों ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 18 अप्रैल को जिला प्रशासन के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया था, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा पार्षदों के हस्ताक्षर मिलान और बयान के बाद आज तक सम्मेलन नहीं कराया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर छुरिया में भी प्रेसवार्ता लेकर जानकारी दी जा चुकी है।
पार्षदों ने आरोप लगाया है कि कलेक्टर द्वारा अध्यक्ष को पूरा मौका दिया जा रहा है। ताकि वह कुर्सी बचा सके। इस मामले को लेकर नपं के पार्षदों ने गुुरुवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है।
कलेक्टर पर अध्यक्ष को बचाने का आरोप
नगर पंचायत छुरिया के पार्षदों ने राजनांदगांव कलेक्टर डोमन सिंह पर अध्यक्ष का बचाव करने का आरोप लगाया है। पार्षदों ने कहा कि नियमत: जिला प्रशासन को सम्मेलन की अधिसूचना जारी कर वोटिंग की प्रक्रिया को पूर्ण कराना चाहिए, लेकिन इस प्रक्रिया में जानबूझकर लेटलतीफी की जा रही है। ताकि अध्यक्ष पार्षदों पर दबाव बना सके या खरीद-फरोख्त कर सके। उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद उपाध्यक्ष को झूठे मुकदमे में फंसाने का भी आरोप लगाया। उपाध्यक्ष मनोज यादव पर हुई कार्रवाई को अध्यक्ष के इशारे में होना बताया। बता दे कि अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा कांग्रेस पार्टी से ताल्लुक रखती हैं, ऐसे में राजनीतिक दबाव जिला प्रशासन पर साफ दिख रहा है।
लगातार दिखाया जा रहा भय
पार्षदों ने आरोप लगाया कि उपाध्यक्ष के खिलाफ राजनीतिक षड़यंत्र कार्रवाई सिर्फ अविश्वास प्रस्ताव में साथ दे रहे 11 पार्षदों को तोड़ने व उनके मध्य शासन प्रशासन का भय बैठाने के उद्देश्य से किया गया था। लगातार हम सभी पार्षदों को धन और नौकरी का प्रलोभन दिया गया और अब हम सभी पार्षदों को भय दिखाया जा रहा है। पार्षदों ने कहा है कि उन्हें या उनके परिवार को कुछ होता है, तो इसके लिए भी अध्यक्ष और प्रशासन ही जिम्मेदार होंगे।
खाईवाल थे तो कांग्रेस पार्टी ने आखिर मनोज को टिकट कैसे दी
पार्षदों ने कहा कि चूंकि नगर उपाध्यक्ष मनोज यादव सट्टा खाईवाल थे, तो उन्हें नगर पंचायत छुरिया से पार्षद का टिकट कांग्रेस पार्टी द्वारा कैसे दिया गया। उसके बाद नगर अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा ने मतदान कर उन्हें नगर का उपाध्यक्ष बनने में सहयोग क्यों किया। नगर पंचायत अध्यक्ष स्वयं भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, जिसकी शिकायतें शासन-प्रशासन से की जा चुकी है। अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए वह अब राजनीतिक षडयंत्र कर रही है।
Published on:
12 May 2023 05:24 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
